{"_id":"67112abfcb7d57235902344d","slug":"bihar-news-cloth-merchant-murder-case-revealed-in-darbhanga-arrested-accused-told-shocking-thing-to-police-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दरभंगा में कपड़ा व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा, गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताई चौंकाने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दरभंगा में कपड़ा व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा, गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताई चौंकाने वाली बात
Thu, 17 Oct 2024 08:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:48 PM IST
सार
बीते 15 अक्तूबर को चमनपुर गांव के तालाब में उफनाता हुआ एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान दुर्गा प्रसाद गुप्ता के व्यवसाई पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई कपड़ा व्यवसाई की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए आरोपी आनंद मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक के मोबाइल को भी गोताखोरों की मदद से तालाब से निकाल लिया गया है। कमतौल डीएसपी ज्योति कुमारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ अपनी बहन को आपत्तिजनक हालत में देखा था। इस वजह से वह अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
बता दें कि 15 अक्तूबर को चमनपुर गांव में तालाब में उफनाता हुआ एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान दुर्गा प्रसाद गुप्ता के व्यवसाई पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई थी। इस मामले को लेकर मृतक के भाई में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था, 15 अक्तूबर की रात को मनीष के मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद वह घर से बाइक लेकर निकला था। जब वह सुबह तक नहीं लौटा और उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा था। परिजनों ने काफी खोजबिन करने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लापता होने के दो दिनों बाद तालाब में उफनाता हुआ शव मिलने पर कपड़े से उसकी पहचान हुई थी। क्योंकि हत्यारों ने उसके चेहरे पर गम्भीर जख्म के निशान मिले थे। जबकि शव मिलने वाले स्थान से करीब 500 मीटर दूर मृतक बाइक बरामद किया गया था।
विज्ञापन
इस संबंध में कमतौल डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि कपड़ा व्यवसाई हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया गया है। इस मामले के आरोपी आनंद मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि मृतक को वह अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस वजह से वह अपने भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि अभी पूछताछ जारी है। इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन