{"_id":"681b1d9055ab998cfb01f968","slug":"bihar-news-attempt-of-self-immolation-by-sprinkling-kerosene-in-samastipur-police-accused-of-not-taking-action-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
Wed, 07 May 2025 02:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 May 2025 02:15 PM IST
सार
Attempted Self-Immolation: मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया गया। पुलिस ने आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, व्यक्ति द्वारा पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाला व्यक्ति और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले में घटहो थाना क्षेत्र के रहने वाले श्याम मुरारी झा बुधवार को आत्मदाह करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वह अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तैनात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। श्याम मुरारी झा को गिरफ्तार का नगर पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
इस दौरान पीड़ित श्याम मुरारी ने बतलाया कि कुछ दिन पहले घटहो थाना क्षेत्र के एक यूट्यूबर रमन राही ने उनके साथ मारपीट की थी। यहां तक कि उनकी मां के साथ भी मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना को लेकर उन्होंने थाने में आवेदन दिया। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के यहां भी आवेदन दिया गया। कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर वह आत्महत्या करने की बात बोले। कही गई बात के अनुरूप वह अकेले ही कलेक्ट्रेट में मुंह बंदकर पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट गेट पर वह जैसे ही प्रवेश किए, पुलिस ने उन्हें पहचान लिया। हालांकि, इस दौरान वह अपने शरीर पर मिट्टी तेल भी छिड़क लिए थे। लेकिन तब तक पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी लूट, 15 लाख नकद और पांच करोड़ का गहना ले भागे लुटेरे
विज्ञापन
क्या है मामला
श्याम मुरारी झा के दरवाजे पर एक मंदिर है। उस मंदिर में रमन राही द्वारा नशे की हालत में पाठ करने का आरोप लगाया गया था। इसके बदले उनके साथ मारपीट की गई। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। हालांकि, इस दौरान यूट्यूबर रमन राही द्वारा भी उन पर चाकू से वार किए जाने का आरोप लगाया गया था। लेकिन श्याम मुरारी झा का कहना है कि वह आरोप गलत है और रमन इन्हें फंसाने के लिए खुद पर चाकू चलाया था।
यह भी पढ़ें: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, इलाके में तनाव की स्थिति, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
एसपी अशोक मिश्रा का बताना है कि इस मामले में आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है। पूरे मामले को देखा जा रहा है।