फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: A young man returning from Chhath Ghat was shot five times by miscreants and died.

Bihar News: छठ घाट से लौटे युवक को बदमाशों ने मारी पांच गोली, हुई मौत; एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

Tue, 28 Oct 2025 04:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Oct 2025 04:02 PM IST
सार

Bihar News: घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी रामजन्म सहनी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Bihar News: A young man returning from Chhath Ghat was shot five times by miscreants and died.
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर चौक पर छठ घाट से लौटे जूटमिल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही बदमाश ने चार साथियों के साथ मिलकर उस पर पांच गोलियां दाग दीं। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान शिवनंदनपुर निवासी मौजे चौधरी के पुत्र मंटुन चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंटुन छठ घाट से लौटने के बाद अपने भाई की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही रामजन्म सहनी चार-पांच युवकों के साथ वहां पहुंचा और उससे विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसे पास की दूसरी दुकान तक खींच ले गए और वहां ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: छठ की रात मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, मुखिया और समर्थकों ने दो ग्रामीणों पर किया हमला; एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी रामजन्म सहनी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed