फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: 13-year-old girl dies after boat capsizes in Madhubani

Bihar News: नाव पलटने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम; अचानक पलटने से हुआ हादसा

Sun, 13 Apr 2025 04:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 13 Apr 2025 04:20 PM IST
सार

Bihar: मधुबनी के दामोदरपुर गांव में 13 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सूरज अस्पताल, मधुबनी भेज दिया गया।

विज्ञापन
Bihar News: 13-year-old girl dies after boat capsizes in Madhubani
मौके पर इकट्ठा परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। यह घटना गांव के दक्षिण वाई टोला स्थित महादेव पोखर की है, जहां नहाने जा रही एक नाव अचानक पलट गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, साक्षी कुमारी (13), पिता शिवन पासवान, अपने दो साथियों के साथ नाव में सवार होकर तालाब पार कर रही थी, तभी बीच में नाव असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में साक्षी गहरे पानी में चली गई, जबकि उसके दो साथी किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए।

विज्ञापन


पढ़ें: विद्यार्थियों के आंदोलन का असर, कॉलेज में SC/ST व सभी वर्ग की छात्राओं से नहीं लिया जाएगा नामांकन शुल्क    

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद साक्षी को तालाब से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सूरज अस्पताल, मधुबनी भेज दिया गया। साक्षी की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेनीपट्टी थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed