{"_id":"677d4025dbd2c8038a0423f3","slug":"bihar-mp-sanjay-jaiswal-said-samastipur-nitish-kumar-head-of-nda-assembly-election-fought-under-his-leadership-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: MP संजय जायसवाल बोले- NDA के मुखिया नीतीश कुमार हैं, विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: MP संजय जायसवाल बोले- NDA के मुखिया नीतीश कुमार हैं, विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा
Tue, 07 Jan 2025 08:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 Jan 2025 08:24 PM IST
सार
बिहार के समस्तीपुर जिले में सांसद संजय जायसवाल ने बड़ी बात कही है। सांसद जायसवाल ने कहा, एनडीए के मुखिया नीतीश कुमार ही हैं, आगामी विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सांसद संजय जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए के मुखिया नीतीश कुमार हैं। विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। डॉ. संजय जायसवाल मंगलवार को समस्तीपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, 15 जनवरी से एनडीए के पांचों घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष एक साथ बेतिया से पदयात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। पांचों दलों के कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष का उद्गार को सुनेंगे, जिससे विरोधी दल के लोग इतना डरे हुए हैं, जिससे वे सामने से राजनीतिक लड़ने के बजाय साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर जगह बोल रहे हैं कि वह लालू के साथ नहीं जाएंगे। उसके बाद भी सवाल किया जा रहा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने हमेशा झूठ और धोखे की राजनीति की है। वह आज भी बिहार की जनता को धोखा देना चाह रहे हैं, जैसा कि वह 1990 से 2005 तक किया।
विज्ञापन
तेजस्वी द्वारा भाजपा पर नीतीश कुमार के हाइजेक किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए कि जब वह ग्रामीण विकास मंत्री थे तो सड़क क्यों नहीं बनती थी। विधायकों को पांच एडिशनल पीएचसी चुनना था। लेकिन एक पर भी काम नहीं हुआ। पर्यटन के क्षेत्र में राज्य शून्य पर पहुंच गया। तेजस्वी चार विभाग के मंत्री थे, लेकिन उस विभाग की बात नहीं करते, जिस विभाग के एडीए के मंत्री थे, जहां काम हुआ था। वहीं की वह बात करते हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी मायूस हो चुके हैं। उन्होंने लोगों को राजद के दूष्प्रचार से बचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लालू राज में अगर घर का बेटा निकलता था तो लोग नउम्मीद रहते थे कि उनका बेटा लौटेगा अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ने नौकरी नाम पर गाय दुहने वालों की जमीन लिखा सकते हैं, वह दुष्प्रचार ही कर सकते हैं। नीतीश कुमार एडीए के मुखिया हैं, आगे भी रहेंगे। प्रशांत किशोर के आंदोनल के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीपीएससी से कोई दिक्कत है तो उनके अध्यक्ष से सीधी बात होनी चाहिए। जबकि कुछ लोग इस पर सिर्फ अपना माइलेज लेने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कहा गया था कि बीएसएफ के जवान बंगाल में बंग्लादेशी को घुसपैठ करा रहे हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने पूरे बंगाल को जिसने बंग्लादेसी घुसपैठ से भर दिया है। एक छद्म भारत की नागरिकता देना का प्रयास किया है। जिन्होंने बंगाल के हिन्दुओं को अपनी जगह छोड़ने को विवश किया है। जिन्होंने बंग्लादेशियों को सहारे अपनी राजनीति चमकनाने का निर्णय किया है। वैसी महिला इसी तरह का बकवास बोल रही।