फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: minor girlfriend climbed a tower to insist on marriage In Darbhanga

Bihar: 'शादी नहीं करोगे तो कूद जाऊंगी', टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका चिल्लाई; नीचे से प्रेमी बोला 'प्लीज...नीचे आओ'

Thu, 11 Sep 2025 07:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Sep 2025 07:34 PM IST
सार

Bihar News: लड़की ने टावर पर चढ़कर कहा कि अगर उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करेगा तो वह कूद जाएगी या बिजली की तार छू लेगी। यह सुनते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान पता चला कि दोनों लड़का और लड़की नाबालिग हैं और एक ही गांव के हैं। 

विज्ञापन
Bihar: minor girlfriend climbed a tower to insist on marriage In Darbhanga
टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के पटनिया पंचायत के वार्ड संख्या-13 स्थित किचका गांव में गुरुवार को एक अनोखी घटना सामने आई। एक नाबालिग लड़की प्रेम प्रसंग को लेकर गांव के पास बने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। यह टावर करीब 8 लाख वोल्ट की विद्युत धारा वहन करता है।

विज्ञापन

लड़की ने टावर पर चढ़कर कहा कि अगर उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करेगा तो वह कूद जाएगी या बिजली की तार छू लेगी। यह सुनते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान पता चला कि दोनों लड़का और लड़की एक ही गांव के नाबालिग हैं। घबराए ग्रामीणों ने लड़के को बुलाया। नीचे से लड़के ने लड़की को समझाते हुए कहा कि मैं तुमसे ही शादी करूंगा, तुम नीचे उतर आओ। यह सुनकर लड़की शांत हुई और धीरे-धीरे टावर से उतर गई। 

विज्ञापन


पढ़ें: मुंगेर में गंगा उफान पर, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भी साहस दिखाते हुए, अपनी जान जोखिम में डालकर लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा। वार्ड सदस्य अर्जुन मुखिया ने बताया कि लड़की ने प्रेम में यह कदम उठाया, जो काफी चिंताजनक है। थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी और उनकी मौजूदगी में लड़की सुरक्षित नीचे उतरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed