फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Minister Nitin Naveen inaugurated by Foundation stone laid for road projects worth crores in Madhubani

Bihar News: मधुबनी में करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन

Sun, 21 Sep 2025 07:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Sep 2025 07:24 PM IST
सार

Bihar News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकास रफ्तार ने बिहार को देश में अग्रणी बना दिया है। उन्होंने स्थानीय सांसद और विधायकों के प्रयासों की सराहना की। 

विज्ञापन
Bihar: Minister Nitin Naveen inaugurated by Foundation stone laid for road projects worth crores in Madhubani
मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण का काम आखिरकार शुरू होने जा रहा है। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शहर के विभा भवन में करोड़ों रुपये की लागत से कई महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मधुबनी सांसद अशोक कुमार यादव, राजद विधायक एवं पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, विधायक विनोद नारायण झा और हरी भूषण बाचोल भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकास रफ्तार ने बिहार को देश में अग्रणी बना दिया है। उन्होंने स्थानीय सांसद और विधायकों के प्रयासों की सराहना की, जिनके माध्यम से मधुबनी जिले के लिए यह कार्य संभव हुआ।

विज्ञापन


पढे़ं: जेई पंकज ठाकुर और वन अधिकारी चंदन कुमार की तू-तु, मैं-मैं का वीडियो वायरल, इन वजहों से भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि राजनगर से बाबूबरही गुटौना तक 25 किमी लंबी सड़क का निर्माण ₹621.54 लाख की लागत से होगा। इसके अलावा, खजौली से सूकी तक 2.89 किमी सड़क 976.56 लाख की लागत से, औंसी जीरो माइल से कमतौल तक 15.50 किमी सड़क ₹6667.64 लाख की लागत से, आर.के. कॉलेज मेन गेट से किशोरी लाल चौक तक 2.10 किमी सड़क ₹1270.72 लाख की लागत से, और सिंघानिया चौक से स्टेडियम होते हुए श्री हाई स्कूल तक 2.45 किमी लंबी सड़क ₹1752.65 लाख की लागत से बनेगी।

मंत्री ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से यातायात सुगम होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क आसान होगा। यह कदम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed