फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Married woman dies under suspicious circumstances after love marriage; they were married a year ago

Bihar: लव मैरिज के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, एक साल पहले हुई थी शादी; पति सहित ससुराल वाले घर छोड़कर भागे

Fri, 03 Oct 2025 08:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 03 Oct 2025 08:40 PM IST
सार

Bihar News: कामनी की मौत के बाद उसका पति और ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं। घटना की सूचना मिलने पर बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन
Bihar: Married woman dies under suspicious circumstances after love marriage; they were married a year ago
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटहर गांव में लव मैरिज के एक साल बाद कामनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका ने अपने ही गांव के युवक मुकेश मुखिया से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी। बाइक न देने पर अक्सर झगड़ा और मारपीट होती थी।

विज्ञापन

कामनी की मौत के बाद उसका पति और ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं। घटना की सूचना मिलने पर बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

मृतका के भाई रविराज कुमार ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उनकी बहन की हत्या कर शव को लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे। उन्होंने बताया कि बाइक न देने को लेकर ससुरालवालों की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। रविराज ने बताया कि उनकी बहन की शादी एक साल पहले मुकेश मुखिया से हुई थी और उसकी तीन महीने की एक बेटी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; सीट बंटवारे को लेकर सीपीआई और सीपीआई (एम) ने महागठबंधन पर दबाव बढ़ाया, मांगीं 35 सीटें

मृतका की मां अमीना देवी ने कहा कि मेरी बेटी अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी की थी। जब हमने दहेज नहीं दिया तो ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बार-बार बाइक की मांग की, लेकिन हमने साफ मना कर दिया।” बताया जाता है कि मृतका का पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता था।

इस मामले में बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका पिछले छह महीनों से अपने पति को मुंबई साथ ले जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed