फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Hut caught fire due to electrical short circuit, two innocent children died a painful death

Bihar: बिजली के शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, दो मासूमों की दर्दनाक मौत; सोने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 25 May 2025 07:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 May 2025 07:19 PM IST
सार

Bihar: घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृत बच्चों के नाना भूखा सदा ने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ दोनों बच्चे ही थे। अचानक बिजली की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और यह दुखद हादसा हो गया।

विज्ञापन
Bihar: Hut caught fire due to electrical short circuit, two innocent children died a painful death
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर चकशेखू गांव में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बिजली के शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आकर दो मासूम भाई-बहन की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान तीन वर्षीय अंकित कुमार और पांच वर्षीय प्रीती कुमारी के रूप में हुई है। दोनों बच्चे शंभू माझी के पुत्र और पुत्री थे और फिलहाल अपने ननिहाल में रह रहे थे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर के सभी बड़े सदस्य मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे झोपड़ी में सो रहे थे। दोपहर के समय अचानक बिजली के तारों में स्पार्क हुआ, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जब तक ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: जहानाबाद में ट्रांसफार्मर की चोरी से परेशान हुए किसान, खेतों की सिंचाई पर मंडराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और झोपड़ी से बच्चों के शव बाहर निकाले। इस हादसे में झोपड़ी के अंदर रखे कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गए। अनुमान है कि इस अग्निकांड में परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृत बच्चों के नाना भूखा सदा ने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ दोनों बच्चे ही थे। अचानक बिजली की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और यह दुखद हादसा हो गया।

दलसिंहसराय की सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed