फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar : Hotel owner accuses Rahul Gandhi's security personnel theft bike Vote Adhikar Yatra darbhanga bihar

Bihar: होटल मालिक ने राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, यात्रा के दौरान जबरन ले गए बाइक

Sun, 31 Aug 2025 01:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 31 Aug 2025 01:54 PM IST
सार

Bihar : दरभंगा का वोटर अधिकार यात्रा एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह बयानबाजी या कांग्रेस और भाजपा के बीच झड़प भी नहीं है, बल्कि मामला जबरन बाइक ले जाने का है। यह आरोप राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों पर लगा है। कहा- बाइक जबरन लेकर फरार हो गये।

विज्ञापन
Bihar : Hotel owner accuses Rahul Gandhi's security personnel theft bike Vote Adhikar Yatra darbhanga bihar
तस्वीर में बाइक और बाइक सवार को दिखाते हुए बाइक मालिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी का वोटर अधिकार यात्रा एक बार फिर विवादों में है। अतरबेल में यात्रा के दौरान मो नौशाद के मंच से पीएम मोदी को गाली देने का मामला ठीक से ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर एक नया आरोप सामने आ गया है। दरअसल 27 अगस्त को दरभंगा से होते हुए मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में  एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो ने एक मां दुर्गा लाईन होटल के मालिक का पल्सर 220 बाइक ( BR 07 AL 5605 ) जबरदस्ती ले लिया और वोटर अधिकार यात्रा मे चला गया। बाइक मालिक अपनी बाइक की खोज के लिए वोटर अधिकार यात्रा गुजरने वाले सभी जिला में खोजबीन कर ली, लेकिन अभी तक बाइक बरामद नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें
विज्ञापन


वही सुभम सौरव ने बताया कि बाइक मेरे ससुर अनिल राय के नाम से रजिस्टर्ड है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मी जबरन होटल से बाइक लेकर चले गए। खास बात यह कि शुभम ने दावा किया है कि यह घटना उस वक्त हुई जब राहुल गांधी रोड शो निकाल रहे थे और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए जा रहे थे। शुभम सौरभ बताते हैं कि वे NH-27 चक्का के पास अपने ढाबे पर थे, जहां सुरक्षा कर्मियों ने चाय पी और फिर बाइक मांगी। पहले मना करने पर भी दबाव बनाने पर बाइक दी गई। इसके साथ छह और बाइक भी ली गईं, जिनमें से छह सड़क किनारे मिली। लेकिन मेरी बाइक कहीं नहीं मिली। बाइक लेकर सुरक्षा कर्मी आगे बढ़ गए और तब से अब तक बाइक का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पिता के सामने पांच बदमाशों ने बेटे को किया गोलियों से छलनी, दो दिन पहले लौटा था गुजरात से

बाइक की तलाश में शुभम और उनके परिवार ने मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, ढाका, मोतिहारी जैसे कई जिलों का दौरा किया। हर जगह जवाब मिला कि बाइक वहां नहीं है। शुभम का कहना है कि बाइक वापस पाने की कोशिश में करीब 15 से 20 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। शुभम ने दावा किया है कि उनके पास सुरक्षाकर्मियों के कॉल रिकॉर्डिंग भी हैं, जो इस मामले को और गंभीर बना रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी द्वारा मदन मोहन झा का नंबर मिला। उनसे बात हुई उन्होंने कहा कि मैं दरभंगा आता हूं तो बात करता हूं। गौरतलब है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान यह मामला राजनीतिक हलकों में चर्हैंचा का विषय बन गया है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन और पुलिस से भी मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जाहिर है इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक आचरण, दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed