फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Four injured in a fight over playing obscene songs at high volume

Bihar: तेज साउंड में अश्लील गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट, चार घायल; दूल्हा समेत चार लोग गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 01:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 May 2025 01:24 PM IST
सार

Bihar: जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हुए हैं। इस मामले में दूल्हा धर्मेंद्र दास सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Four injured in a fight over playing obscene songs at high volume
जाले थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के भटपोखर स्थित वार्ड संख्या 5 में शादी की तैयारी के दौरान तेज साउंड पर अश्लील गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले में दूल्हा धर्मेंद्र दास सहित राजा दास, रंजीत दास और भुइली दास को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र दास की शादी 22 मई को होनी है। शादी की रस्में निभाई जा रही थीं और तेज आवाज में गाने बज रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी रामलाल दास ने अश्लील और तेज आवाज में गाना बजाने पर आपत्ति जताई। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन

आरोप है कि विवाद के दौरान धर्मेंद्र दास और उसके परिजनों ने रामलाल दास पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर रामलाल की पत्नी रेखा देवी, पुत्र मुकेश दास और उमेश दास मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता रेखा देवी के आवेदन पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: घर में हथियार और बम मिलने की अफवाह पर डीआईजी और एसएसपी ने की जांच, SSP बोले– पूरी तरह भ्रामक है खबर    

जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हुए हैं। इस मामले में दूल्हा धर्मेंद्र दास सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed