फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Flood: Due to rising water level of Ganga in Samastipur, water entered six schools, crops submerged

गंगा ने फिर डराया: समस्तीपुर में जलस्तर बढ़ने से छह स्कूलों में घुसा पानी, बच्चे दूसरे विद्यालय से किए गए टैग

Sat, 24 Aug 2024 04:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

Bihar Flood News: पटोरी के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पांडे ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर और मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के दियारा इलाके के कुछ स्कूलों में गंगा नदी का पानी भर गया है। इन स्कूलों के बच्चों को ऊंचे स्कूल वाले स्थल से टैग किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Flood: Due to rising water level of Ganga in Samastipur, water entered six schools, crops submerged
समस्तीपुर के छह स्कूलों में घुसा गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में दो दिनों से जारी वृद्धि के कारण एक बार फिर गंगा दियारा इलाके के छह स्कूलों में पानी घुस गया है। लोगों का कहना है कि जलस्तर में अगर वृद्धि लगातार जारी रही तो आधे से ज्यादा स्कूलों में पानी भर जाएगा। अभी जिन स्कूलों में पानी भरा है वहां के बच्चे को दूसरे ऊंचे स्थान वाले स्कूलों के साथ टैग किया गया है। हालांकि इसके बाद बच्चों की उपस्थिति काफी प्रभावित हुई है, बहुत कम बच्चे ही स्कूल पहुंच रहे हैं। वहीं, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण दियारा इलाके की फसल भी डूब गई है। कुछ सड़कों पर भी जल भराव हो गया है। इलाके का नजारा समुद्र सा दिख रहा है।

विज्ञापन

 
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण पटोरी अनुमंडल क्षेत्र का मोहनपुर प्रखंड ज्यादा प्रभावित होता है। इस प्रखंड के जौनपुर मटियौर, डुमरी दक्षिणी और हरदासपुर पंचायत शामिल हैं। इन इलाकों की करीब 15 हजार की आबादी गंगा के पानी से प्रभावित है। हरदासपुर पंचायत के ही तीन प्राथमिक विद्यालय बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिससे वहां पढ़ाई रोक दी गई है। हरदासपुर पूरी तरह से गंगा नदी के पेट में बसा हुआ है। हरदासपुर के प्राथमिक विद्यालय को दूसरे स्कूलों के साथ टैग किया गया है, लेकिन बच्चों की उपस्थिति काफी कम है।
विज्ञापन

 

Bihar Flood: Due to rising water level of Ganga in Samastipur, water entered six schools, crops submerged
फसलें भी गंगा के पानी से डूब गई हैं - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर, मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के बाबा पट्टी, आनंदगोलबा, सुल्तानपुर, घटहा टोल, दुबहा और बहापार गांव में किसानों की फसलें डूब चुकी हैं। घर आदि के चारों ओर पानी भर गया है। वहीं, एसकेजे अपग्रेड हाई स्कूल, मनिहार मिडिल स्कूल और महावीर स्थान चकला पानी से घिर गया है। इस वजह से यहां के विद्यार्थियों को मनिहार हाई स्कूल से टैग किया गया है। हालांकि वहां इन स्कूलों के मात्र 65 बच्चे ही पहुंच रहे हैं।
 

Bihar Flood: Due to rising water level of Ganga in Samastipur, water entered six schools, crops submerged
समस्तीपुर के छह स्कूलों में घुसा गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला

स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि अभिभावक चारों ओर लगे पानी के कारण बच्चों को भेजना नहीं चाह रहे हैं। हालांकि स्कूल खोला जा रहा है, पठन-पाठन कार्य चल रहा है। उधर, गंगा में आई बाढ़ के कारण इस इलाके की करीब 25 हजार की आबादी बाढ़ जैसी पीड़ा झेल रही है। सड़कों पर भी एक से डेढ़ फुट पानी भरा हुआ है।
 
पटोरी के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पांडे ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर और मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के दियारा इलाके के कुछ स्कूलों में गंगा नदी का पानी भर गया है। इन स्कूलों के बच्चों को ऊंचे स्कूल वाले स्थल से टैग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed