{"_id":"66ea8e194489cffac00748a0","slug":"bihar-fine-imposed-on-darbhanga-junction-action-taken-for-draining-dirty-water-into-harahi-and-digghi-ponds-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दरभंगा जंक्शन पर 1.61 करोड़ रुपये का जुर्माना, हराही और दिग्घी तालाब में गंदा पानी बहाने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दरभंगा जंक्शन पर 1.61 करोड़ रुपये का जुर्माना, हराही और दिग्घी तालाब में गंदा पानी बहाने पर कार्रवाई
Wed, 18 Sep 2024 01:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:54 PM IST
सार
Darbhanga News: ‘तालाब बचाओ अभियान’ के अधिवक्ता कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दरभंगा रेलवे तालाबों को प्रदूषित कर रहा है। BSPCB की कमेटी ने इस तथ्य की पुष्टि की और जुर्माना लगाने की सिफारिश की।
विज्ञापन
तालाबों में गंदा पानी बहाने को लेकर हुई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (BSPCB) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देश पर दरभंगा जंक्शन को एक करोड़ 61 लाख 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना पिछले 1289 दिनों से दरभंगा शहर के प्रमुख हराही और दिग्घी तालाबों में गंदा पानी बहाने को लेकर लगाया गया है।
विज्ञापन
NGT ने दरभंगा रेलवे को आदेश दिया है कि वह इस जुर्माने की राशि पांच दिनों के भीतर जमा करे। साथ ही, रेलवे को तालाबों में बहाए जा रहे गंदे पानी की समस्या को स्थायी रूप से रोकने के लिए वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
दरभंगा जिसे 'तालाबों का शहर' कहा जाता है, के बीचोबीच पांच बड़े तालाब स्थित हैं। इनमें हराही तालाब जो दरभंगा जंक्शन के सामने है, अतिक्रमण और गंदगी के कारण गंभीर स्थिति में है। हालांकि तालाबों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के लिए कई योजनाएं बनाई गईं, लेकिन अतिक्रमण के कारण इन पर अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
‘तालाब बचाओ अभियान’ के अधिवक्ता कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दरभंगा रेलवे तालाबों को प्रदूषित कर रहा है। राज्य प्रदूषण बोर्ड की कमेटी ने इस तथ्य की पुष्टि की और जुर्माना लगाने की सिफारिश की।