फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Elections: Give an account of the last 30 years now it's time for new thinking Akhilesh Yadav said

Bihar Election: '30 साल का हिसाब दो, अब नई सोच का वक्त आ गया', अखिलेश यादव मधुबनी में बोले; NDA को जमकर घेरा

Sat, 08 Nov 2025 08:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 08 Nov 2025 08:10 PM IST
सार

Bihar Election: अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि हमने युवाओं को रोजगार, नौकरी और शिक्षा के लिए लैपटॉप दिए। हम तेजस्वी यादव से कहेंगे कि बेटियों को साइकिल दें, उनकी पढ़ाई में मदद करें। 

विज्ञापन
Bihar Elections: Give an account of the last 30 years now it's time for new thinking Akhilesh Yadav said
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मधुबनी जिले के मधेपुर पहुंचे। यहां उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन

सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच से बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये लोग 30 वर्षों में काम कर लेते, तो बिहार की यह हालत नहीं होती। न किसानों को खाद की कमी होती, न पैदावार घटती। 20 साल बिहार की सरकार और 11 साल दिल्ली की सरकार कुल 30 साल का हिसाब तो लेना ही चाहिए। उन्होंने भाजपा और एनडीए सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग बिहारी नहीं, बल्कि देश को ठगने वाले हैं। इन्होंने बिहार के विकास के नाम पर केवल वादे किए, काम कुछ नहीं किया।

विज्ञापन

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि हमने युवाओं को रोजगार, नौकरी और शिक्षा के लिए लैपटॉप दिए। हम तेजस्वी यादव से कहेंगे कि बेटियों को साइकिल दें, उनकी पढ़ाई में मदद करें और जब वे अच्छे अंक लाएं तो उन्हें लैपटॉप दिया जाए। ये भाजपा वाले तो लैपटॉप चलाना भी नहीं जानते। उन्होंने आगे कहा कि इस बार भाजपा का पलायन होगा” और जनता बदलाव के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सहरसा सदर अस्पताल परिसर में संत की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; उठाए ये सवाल 

जब तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, तो वे नई सोच और सकारात्मक दिशा में बिहार का विकास करेंगे। हम सब मिलकर अपने अनुभव से उनका साथ देंगे ताकि बिहार को एक नया रूप दिया जा सके, जहां रोजगार हो, सम्मान हो और किसान समृद्ध हों। अखिलेश ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों का आपसी रिश्ता पुराना है। बिहार के बाद यूपी में भी चुनाव हैं। जब दोनों तरफ युवा मुख्यमंत्री होंगे, तो विकास की गति दोगुनी होगी। सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ‘तेजस्वी और अखिलेश जिंदाबाद’ के नारे लगाकर माहौल को जोशीला बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed