फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Election: BJP MLA and candidate Ramchandra Shah chased away by villagers

Bihar Election: भाजपा विधायक और प्रत्याशी रामचंद्र साह को ग्रामीणों ने भगाया, चुनाव प्रचार के दौरान विरोध

Wed, 22 Oct 2025 08:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Oct 2025 08:14 PM IST
सार

Bihar Election 2025: ग्रामीण विकास कुमार ने आरोप लगाया कि अटहर गांव की किसी भी पंचायत में पिछले पांच साल में विधायक द्वारा कोई विकास कार्य नहीं हुआ। गांव में सड़क, नाला, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बहुत खराब है।

विज्ञापन
Bihar Election: BJP MLA and candidate Ramchandra Shah chased away by villagers
भाजपा प्रत्याशी का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के अटहर गांव में भाजपा विधायक सह प्रत्याशी रामचंद्र साह को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। चुनाव प्रचार के दौरान गांव के मतदाताओं ने नारेबाजी करते हुए उन्हें और उनकी टीम को गांव में घूमने से रोक दिया। इसके बाद उन्हें अपनी पूरी टीम के साथ वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

घटनाक्रम के दौरान काफी हंगामा हुआ। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक को साथ लेकर गांव से बाहर निकाला। लाख समझाने के बावजूद ग्रामीणों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इस पूरे मामले पर रामचंद्र साह ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में एनडीए नेताओं का तेजस्वी-लालू पर हमला, कहा- नौकरी के बदले गरीबों से ली थी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास कुमार ने आरोप लगाया कि अटहर गांव की किसी भी पंचायत में पिछले पांच साल में विधायक द्वारा कोई विकास कार्य नहीं हुआ। गांव में सड़क, नाला, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बहुत खराब है। उनका कहना है कि विधायक रहते हुए रामचंद्र साह ने क्षेत्र की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीण रामकिशोर झा ने कहा कि उनकी जीत केवल बीजेपी के नाम पर होती है। जनता पार्टी को देखकर वोट देती है, लेकिन रामचंद्र साह इसका फायदा उठाते हैं। गांव में किसी भी तरह के विकास कार्य पर उनका ध्यान नहीं रहता और शिकायत करने पर उन्हें अनसुना कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed