फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime: Teenager brutally murdered over milk money dispute, main accused arrested

Bihar Crime: दूध के पैसे के विवाद में किशोर की निर्मम हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; तीन अन्य हिरासत में

Sun, 21 Sep 2025 06:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

Bihar Crime: बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मुख्य आरोपी संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Teenager brutally murdered over milk money dispute, main accused arrested
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली स्थित एक बगीचे में 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान हरपट्टी गांव के रौशन दास के रूप में हुई है। रौशन शनिवार दोपहर से लापता था।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव को ईंट-पत्थरों से कुछ इस तरह ढक दिया गया था कि पहचान मुश्किल हो रही थी। सूचना पाकर बहादुरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया और तीन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: बेगूसराय में कांग्रेस का सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- हर वर्ग को मिलेगा टिकट, तभी होगा सामाजिक न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में रौशन की मां ने बताया कि उनका बेटा संजय शर्मा के घर दूध देने जाया करता था। शनिवार दोपहर वह साइकिल से वहां गया था ताकि संजय से पैसे ले सके। संजय ने कहा था कि दोपहर में एटीएम से पैसा निकालकर देंगे। इसके बाद रौशन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के बड़े भाई का संजय शर्मा की पत्नी के साथ विवाद था। बताया जा रहा है कि इसी प्रतिशोध में यह निर्मम हत्या की गई।

बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मुख्य आरोपी संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed