फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime: Rs 2.5 lakh looted from CSP operator at gunpoint in samastipur

Bihar: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से ढाई लाख की लूट, दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 21 Apr 2025 03:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Apr 2025 03:30 PM IST
सार

Bihar: डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Rs 2.5 lakh looted from CSP operator at gunpoint in samastipur
लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के बल पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मदुदाबाद पंचायत के कल्याणपुर बस्ती गांव की है, जहां छह की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश दो बाइकों एक अपाचे और एक स्प्लेंडर पर सवार होकर पहुंचे और सीधे सीएसपी केंद्र में घुस गए। संचालक राजा प्रीतम ने बताया कि बदमाशों ने हथियार दिखाकर काउंटर में रखा सारा कैश लूट लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी, जिससे सभी कर्मचारी और ग्राहक डर गए। वारदात के बाद सभी बदमाश पिस्तौल लहराते हुए मोहिउद्दीन नगर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें: मंडी में नहीं मिल रहा टमाटर का रेट, खेतों में ही छोड़ रहे उपज; समस्या सुनने पहुंचे भाकपा माले के नेता    
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed