फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Crime: Girlfriend plots bloody game with husband beheads lover news in hindi

Bihar Crime: प्रेमिका ने पति संग रचा खूनी खेल, प्रेमी का सिर धड़ से कर दिया अलग; इलाके में मची सनसनी

Sat, 22 Nov 2025 04:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Nov 2025 04:21 PM IST
सार

Bihar Crime: परिजनों के अनुसार गोलू का निर्मला देवी से प्रेम संबंध था। इसी का फायदा उठाते हुए महिला ने उससे कई बार भारी-भरकम रकम ठगी। ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य खर्च वह गोलू से ही कराती थी।

विज्ञापन
Bihar Crime: Girlfriend plots bloody game with husband beheads lover news in hindi
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में सिरकटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार मुर्गी फार्म संचालक गोलू कुमार सिंह की हत्या उसकी प्रेमिका निर्मला देवी ने अपने पति के साथ मिलकर करवाई थी। मृतक का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर नदी किनारे बालू में दबा हुआ मिला था, जबकि सिर अगले दिन बरामद किया गया।

विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई संजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि मेरे भाई की हत्या गांव की ही महिला निर्मला देवी, उसके पति संजय शर्मा, और उसके सहयोगियों दीपक शर्मा, राकेश कुमार, मुकेश कुमार व प्रकाश पासवान ने मिलकर की है। आरोप है कि अपराधियों ने पहले गोलू को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गए, फिर गला रेतकर सिर धड़ से अलग कर बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रतिबंधित मांस ले जाने पर हंगामा, भीड़ पर काबू करने के लिए पुलिस ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गोलू का निर्मला देवी से प्रेम संबंध था। इसी का फायदा उठाते हुए महिला ने उससे कई बार भारी-भरकम रकम ठगी। ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य खर्च वह गोलू से ही कराती थी। गोलू 20 हजार बर्ड क्षमता वाला पोल्ट्री फार्म चलाता था और अच्छी कमाई करता था, इसी वजह से उसे जाल में फंसाया गया।

परिवार वालों ने बताया कि गोलू की शादी मार्च में होनी थी और लड़की भी तय कर ली गई थी। उसकी मां नीलम देवी ने रो-रोकर कहा कि मेरा बेटा मेहनतकश और सीधा-सादा था। किसी से दुश्मनी नहीं थी। अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। गोलू की भाभी अंशिका ने कहा कि गोलू मेरा देवर ही नहीं, भाई जैसा था। जिस तरह से उसे काटकर मारा गया, ऐसे राक्षसी कृत्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।

परिजन बताते हैं कि 15 नवंबर की रात वह खाना खाकर पोल्ट्री फार्म पर सोने गया था, उसी रात से लापता था। काफी खोजबीन के बाद 20 नवंबर को सिरकटा शव मिला और 21 नवंबर की रात पुलिस ने धड़ से अलग सिर भी बरामद कर लिया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed