फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: CPM MLA Ajay Kumar protested in front of Collectorate demanding withdrawal of SIR road jammed for hours

Bihar SIR Row: SIR वापसी की मांग को लेकर CPM विधायक ने समाहरणालय के सामने जमकर किया प्रदर्शन, घंटों रहा जाम

Fri, 08 Aug 2025 05:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 08 Aug 2025 05:02 PM IST
सार

Bihar SIR Row: SIR वापसी की मांग को लेकर CPM विधायक अजय कुमार ने समस्तीपुर समाहरणालय के सामने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया, इस वजह से मौके पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। विधायक ने इसे देशव्यापी विरोध का हिस्सा मात्र करार दिया है।

विज्ञापन
Bihar: CPM MLA Ajay Kumar protested in front of Collectorate demanding withdrawal of SIR road jammed for hours
समस्तीपुर में एसआईआर वापसी की मांग को लेकर सीपीएम का विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ समस्तीपुर के विभूतिपुर के सीपीएम विधायक अजय कुमार शुक्रवार को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर आए। समाहरणालय के सामने दरभंगा-पटना मार्ग पर उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन घंटों बाधित रहा।

विज्ञापन

 
गरीब, दलित और अल्पसंख्यकों का वोट काटने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान विधायक अजय कुमार ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए गरीब, दलित, भूमिहीन और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग रोजगार के लिए बाहर गए हैं, उन्हें ‘माइग्रेट’ दिखाकर उनका नाम काटा जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar SIR Row: बिहार में मतदाता सूची के प्रारूप में 65 लाख नामों का अंतर, चुनाव आयोग ने बताई वजह; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देशव्यापी विरोध की कड़ी में शामिल रहा प्रदर्शन
विधायक ने कहा कि यह आंदोलन केवल समस्तीपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में जिला मुख्यालय स्तर पर आज एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल इस प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 
नारेबाजी से गूंजा समाहरणालय परिसर
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एसआईआर वापसी की मांग करते हुए जोरदार नारे लगाए। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार के बाहर डेरा डाल दिया, जिससे पूरा इलाका प्रदर्शन स्थल में तब्दील हो गया।



यह भी पढ़ें- Bihar News: संदिग्ध स्थिति में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की आशंका
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed