{"_id":"67c5812d4c985827830834ae","slug":"bihar-arif-khan-says-i-want-to-remain-student-throughout-my-life-so-that-there-is-always-something-to-learn-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ‘मैं जीवन भर विद्यार्थी बना रहना चाहता हूं, ताकि हमेशा कुछ सीखने को मिले’, राज्यपाल आरिफ खान ने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ‘मैं जीवन भर विद्यार्थी बना रहना चाहता हूं, ताकि हमेशा कुछ सीखने को मिले’, राज्यपाल आरिफ खान ने कहा
Mon, 03 Mar 2025 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:45 PM IST
सार
Samastipur News: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आप जिस संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, शिक्षा ग्रहण करने के बाद आपके विचार और व्यवहार दोनों बदलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपके इस शिक्षा का कोई मतलब नहीं रह जाता है।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को कहा कि वह हमेशा विद्यार्थी के रूप में रहना चाहते हैं ताकि हमेशा जीवन में सीखने को मिले। जब तक लोग विद्यार्थी बने रहते हैं। वह हमेशा या सीखते रहते हैं। उन्होंने पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स आदि छात्र बने रहने का आह्वान किया ताकि आप अपने क्षेत्र में हमेशा नया सीख कर लोगों की सेवा कर सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को समस्तीपुर के सिंधिया खुर्द स्थित एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के 10 में स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने इंस्टीट्यूशन के विभिन्न कॉलेजों से पास आउट नर्स के अलावा फिजियोथैरेपिस्ट ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट, डीएमएलडी असिस्टेंट कंपाउंडर, ओटी असिस्टेंट और फार्मासिस्ट आदि लोगों को उनके कार्य के अनुसार शपथ दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आप जिस संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, शिक्षा ग्रहण करने के बाद आपके विचार और व्यवहार दोनों बदलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपके इस शिक्षा का कोई मतलब नहीं रह जाता है। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित रहेंगे, तभी आप अपने कार्य को सही रूप से कर सकेंगे और लोगों की वास्तविक सेवा हो सकेंगे। कस्टम के दौरान उन्होंने संस्कृत के कई और श्लोक को बात कर छात्रों को अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होने की बात भी कहीं।
विज्ञापन