{"_id":"69c79a96ed8bac96ac088f68","slug":"bihar-accident-news-two-youths-death-in-road-accidentthird-hit-by-train-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4099711-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दो अलग-अलग दुर्घटना में तीन मौतों से हड़कंप, दो की इलाज के दौरान गई जान; एक युवक ट्रेन से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दो अलग-अलग दुर्घटना में तीन मौतों से हड़कंप, दो की इलाज के दौरान गई जान; एक युवक ट्रेन से कटा
Sat, 28 Mar 2026 03:53 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:53 PM IST
सार
दरभंगा के डीएमसीएच में अलग-अलग हादसों में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। तीनों घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो : रामकृष्ण शर्मा
विस्तार
बिहार के दरभंगा में अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल दो युवकों की मौत डीएमसीच में इलाज के दौरान हो गई। दोनों युवकों के परिवार में मौत कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जबकि तीसरे की मौत हायाघाट थलवारा स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर हो गई है।
पुलिस ने तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेजा है। शव लेकर आए चौकीदार ने बताया की मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रेन से कटने वाले युवक का शरीर दो हिस्सों में बंटा हुआ मिला। अज्ञात शव को पहचान के लिए 72 घंटा तक रखा जाएगा।
डीएमसीच में इलाज के दौरान मौत हो गई
पहली घटना समस्तीपुर जिला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भठी चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से एक साईकिल सवार की लालदेव सहनी का बेटा रामप्रवेश सहनी गंभीर रुप से जख्मी हो गया था, जिसकी डीएमसीच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह राजस्थान में रहकर मजदूरी का काम किया करता था। मृतक के चाचा रामप्रवेश सहनी ने बताया की उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन पत्नी काफ़ी दिनों पहले ही उसको छोड़ कर जा चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना में सिंघिया थाना क्षेत्र के लीलहॉल गांव निवासी रामकृष्ण शर्मा मेला देखने जा रहा था। इस दौरान देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से हो गया था, जिसे बीती देर रात सिंघिया थाना की गस्ती कर रही पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिंघिया पीचसी में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों उसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने डीएमसीच रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- BSEB Result : मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज नहीं, बिहार बोर्ड कब करेगा परिणाम जारी? वजह भी जानिए
घटना के बाद पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के चाचा दर्शन शर्मा ने बताया की वह मेला देखने जा रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में मेरा भतीजा आ गया था। उन्होंने बताया की मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी और परिवार वालों की हालत खराब है। उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।