{"_id":"664dab5cea429f5d8d095070","slug":"bihar-10th-class-girl-student-murdered-in-love-affair-body-recovered-from-pond-bihar-dowry-news-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: प्रेम प्रसंग में 10वीं की छात्रा की हत्या, तालाब से बरामद हुआ शव; दहेज के कारण रुकी हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: प्रेम प्रसंग में 10वीं की छात्रा की हत्या, तालाब से बरामद हुआ शव; दहेज के कारण रुकी हुई थी शादी
Wed, 22 May 2024 01:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 22 May 2024 01:53 PM IST
सार
Darbhanga News: दरभंगा में एक तालाब से लापता दसवीं की छात्रा का शव बरामद किया गया है। अलीनगर थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन पर आरोपी, उसकी मां और एक भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में लड़की की हत्या कर तालाब में फेंकने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से 20 मई से गायब एक 10वीं की छात्रा सना परवीन (14) का शव गांव के तालाब से बरामद किया गया है। मृतका के परिजनों ने गांव के एक युवक मो. अफजल पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, अलीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतका 20 मई को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। काफी खोजने के बाद घर से कुछ दूरी पर तालाब किनारे उसकी चप्पल दिखाई पड़ी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना बेनीपुर डीएसपी आशुतोष कुमार को दी। डीएसपी के निर्देश पर अलीनगर थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने गोताखोरों की मदद से मिरो तालाब से छात्रा के शव को निकाला। शव निकलते ही मृतका के घर कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका के चाचा ने बताया कि मृतका सना परवीन 10वीं कक्षा की छात्रा थी। उसका गांव के ही युवक अफजल के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बारे में दोनों के परिवार वालों को भी जानकारी थी। इस बात को लेकर दोनों के परिजनों ने आपस में बैठकर दोनों की शादी करा देने की बातचीत भी की थी। लेकिन प्रेमी युवक अफजल के परिजनों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर दी थी। उसके बाद लड़की के परिजनों ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतका के पिता (उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मदरसा में शिक्षक) ने आश्वासन दिया था कि जल्दी ही रुपये की व्यवस्था कर दोनों की शादी करा दी जाएगी। इसके बाद लड़का और लड़की दोनों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया था। लड़की के गायब होने के बाद परिजन प्रेमी के घर गए थे। जहां उसने बताया कि वह गांव में ही अपनी एक सहेली से मिलने गई है। लेकिन उक्त सहेली ने पूछने पर बताया कि वह उसके घर नहीं आई थी।
इस मामले को लेकर अलीनगर थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन पर गांव के मो. रेजा के बेटे अफजल, उसकी मां और एक भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में लड़की की हत्या कर तालाब में फेंकने का आरोप लगाया गया है।