Samastipur: घर से बुलाकर ले गए दोस्त की कर दी हत्या, पूरे परिवार के साथ हुआ फरार; पुलिस जांच में जुटी
Samastipur: समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के माहे गोनवारा गांव में एक युवक की हत्या साजिश के तहत उसके मित्र ने ही कर डाली। घटना को अंजाम देने के बाद वह परिवार संग फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में घर से बुलाकर ले गए दोस्त की हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान गांव के शिवजी सदा के पुत्र संतोष सदा (25) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची सिंघिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा है। उधर, संतोष की मौत के बाद परिवार के सदस्यों के बीच कोहरा मचा हुआ है।
मृतक के पिता ने दी पूरे मामले की जानकारी
मृतक संतोष के पिता शिवजी सदा ने बताया कि बुधवार को उनका पुत्र संतोष को गांव के राजेंद्र सदा का पुत्र अशोक सदा सुबह करीब 10:00 बजे यह कह कर अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया कि करही गांव स्थित मजदूर के ठेकेदार के यहां से पैसा लाना है। लेकिन शाम तक दोनों वापस नहीं आया। इसके बाद संतोष की पत्नी ने अशोक को फोन कर संतोष के बारे में पूछा तो उसने बताया कि संतोष उसके साथ नहीं है।
रात करीब दस बजे अशोक ने फोन उठाया तो उसने बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया था वह जख्मी है संतोष का शव पेटफोड़ा के पास पड़ा हुआ है। लेकिन यह जहां पर शव होने की बात बता रहा था वहां पर शव नहीं मिला। नहीं कोई एक्सीडेंट के निशान मिले। लोग लौटकर घर चले आए। शुभम लोग पुणे सब की खोजबीन शुरू की तो पेटफोड़ा में ही एक झाड़ी में सड़क किनारे संतोष का शव मिला।
शव देखने से लगा कि उसका हाथ रस्सी से बांधा गया था शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर वापस माहे पहुंचे और अशोक से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान वह मौका पाकर वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद उसके परिवार के लोग भी गांव से भाग निकले। इस बीच लोगों ने घटना की जानकारी सिंधिया पुलिस को दी। मौके पर जब सिंधिया पुलिस पहुंची तो लोग शव देने के लिए तैयार नहीं हुए और जमकर हो हल्लाह शुरू कर दिया ।बाद में रोसरा से डीएसपी सोनम कुमारी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
डीएसपी ने क्या कहा
रोसड़ा की डीएसपी सोनम कुमारी ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके की मौत किस कारण से हुई है अभी परिवार के लोगों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।