फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga: Sakshi Maharaj says INDIA alliance formed due to fear of Modi, large number of Muslims are with BJP

Bihar News: साक्षी महाराज बोले- मोदी के खौफ से बना INDIA गठबंधन, बड़ी तादाद में BJP के साथ हैं देश के मुसलमान

Tue, 26 Dec 2023 08:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Dec 2023 08:25 PM IST
सार

Sakshi Maharaj Darbhanga Visit: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी के शासन में देश के किसी भी कोने में कोई सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि विरोधी मुस्लिम को भय दिखाते हैं कि भाजपा मुसलमानों को खा जाएगी। हम लोग तो लहसुन प्याज भी नहीं खाते है तो मुसलमानों को कैसे खाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Darbhanga: Sakshi Maharaj says INDIA alliance formed due to fear of Modi, large number of Muslims are with BJP
भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर के साथ उन्नाव सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के भाजपा सांसद साक्षी महाराज मंगलवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे। सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन जो देश में बनाया गया है, उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खौफ है। प्रधानमंत्री जहां एक तरफ सबको लेकर चलने की बात करते हैं। हम लोग ‘सबका साथ सबका विकास और विश्वास’ लेकर चलते हैं। उन्नाव सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह जो गठबंधन बना है, वह तो गरीब, किसान और विकास की तो कोई बात भी नहीं करता है। इनका बस एक ही एजेंडा है किसी भी तरह से मोदी को हटाओ। इससे ज्यादा इन लोगों की कोई सोच ही नहीं है।

विज्ञापन

 
साक्षी महाराज ने कहा आरोप लगाते हुए कहा कि यह नया गठबंधन चोरों का गठबंधन है। उनमें से कुछ लोग जेल में हैं, कुछ लोग बेल पर बाहर राजनीति कर रहे हैं और कुछ तो जेल जाने की प्रतीक्षा में है। आप लोग थोड़े दिन रुक जाइए, यह गठबंधन खुद ही टूट कर खंड-खंड हो जाएगा।
विज्ञापन

 
साक्षी महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वे जोकर के जैसे बन गए हैं। कांग्रेस पार्टी तो समाप्त होने वाली है। उन्होंने कहा कि तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी देश के उप राष्ट्रपति का मजाक बना रहे हैं और राहुल गांधी बंदर की तरह वीडियो बना रहे हैं। इससे केवल उप राष्ट्रपति का अपमान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की राजनीति करती है। वह लोगों जो कहती है, उसको पूरा भी करती है। हम कहते थे कि कसम राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे तो अब मंदिर बन गया है। अगले वर्ष 22 जनवरी को उसका उद्घाटन है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सबसे पहले पूजा और दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है वह किसी के तुष्टिकरण और वोट की राजीनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में देश के किसी भी कोने में कोई सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि विरोधी मुस्लिम को भय दिखाते हैं कि भाजपा मुसलमानों को खा जाएगी। हम लोग तो लहसुन प्याज भी नहीं खाते है तो मुसलमानों को कैसे खाएंगे। मुसलमान इसको गलत साबित करते हुए भाजपा में लगातार शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed