फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   darbhanga minor girl student returning after exam taken on bike physical assault allegation

बिहार: परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा को बाइक से ले गए दो युवक, दुष्कर्म का आरोप; दोनों गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 05:56 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 26 Sep 2026 05:56 PM IST
सार

Bihar News: दरभंगा में परीक्षा देकर घर लौट रही नाबालिग छात्रा को बाइक से ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
darbhanga minor girl student returning after exam taken on bike physical assault allegation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 सितंबर को प्लस टू स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में रोक लिया। इनमें से एक युवक को छात्रा पहले से पहचानती थी, जबकि दूसरे की पहचान नहीं कर सकी। आरोप है कि युवक छात्रा को गांव चलने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में ले गया, जहां रात में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मौका मिलते ही वहां से निकल गई छात्रा
पीड़िता के आवेदन के अनुसार, घटना के दौरान मौका मिलने पर छात्रा वहां से निकलकर किसी तरह अपने परिजनों के पास पहुंची। उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा के साथ 25 सितंबर को बिरौल थाने पहुंचे और लिखित आवेदन दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रविन्द मांझी सहित एक अन्य युवक शामिल है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार: क्यों जीते-जी अपना पिंडदान कराते हैं लोग? गयाजी में आज भी जिंदा है ये सदियों पुरानी परंपरा

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि घटना के समय वह गणपति विसर्जन कार्यक्रम में थे। थाना पहुंचने के बाद आवेदन मिलने पर मामले की जांच की गई। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed