फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   danger on NDA alliance in Bihar, RLSP can be departed

बिहार में एनडीए गठबंधन पर खतरा, अलग हो सकती है रालोसपा

Fri, 09 Nov 2018 04:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 09 Nov 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
danger on NDA alliance in Bihar, RLSP can be departed

बिहार में भाजपा की तरफ से एनडीए गठबंधन के पुराने साथियों से ज्यादा तवज्जो नीतिश कुमार की जदयू को दिए जाने के कारण रार चल रही है। अब लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे का गणित सामने आने के बाद ये रार तेज हो गई, जिसका नतीजा एनडीए गठबंधन के बिखराव के तौर पर दिखाई दे सकता है। गठबंधन के सहयोगी दल रालोसपा ने गठबंधन से बाहर होने का इशारा कर दिया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा है कि पार्टी तीन सीटों से कम पर नहीं बल्कि अधिक सीटों पर चुनाव लडे़गी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी एनडीए में रहने या नहीं रहने पर फैसला ले सकती है। दूसरी ओर भाजपा के विधायक नितिन नवीन ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि सीटों पर सभी घटक दलों को समझौता करना होगा।
विज्ञापन


इस बीच, एनडीए में मची खींचतान पर राजद ने तंज कसा है। पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि भाजपा के नेता  लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की बेइज्जती कर रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि ये दोनों ही पार्टियां जल्दी ही महागठबंधन में शामिल हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुशवाहा और तेजस्वी की मुलाकात से शुरू हुई थी चर्चा

बता दें कि अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच मुलाकात हुई थी। इसमें 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर समझौता हुआ था। इसके अनुसार, दोनों पार्टियां बिहार में बराबर सीटों पर, जबकि शेष सीटों पर लोजपा व रालोसपा चुनाव लड़ेंगी। 

इसी दौरान कुशवाहा की लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात हुई थी, जिसे दोनों ने अचानक आमने-सामने आने के कारण महज औपचारिकता के तौर पर की गई मुलाकात बताया था। लेकिन अब रालोसपा का रुख देखकर इस मुलाकात के निहितार्थ कुछ और ही दिखाई देने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed