फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dabangs wanted to grab ancestral land in Jamui; 3 members of family were injured with a sword for opposing

Bihar Crime: पुश्तैनी जमीन को हड़पना चाह रहे थे दबंग; विरोध करने पर परिवार के तीन लोगों को तलवार से किया घायल

Sun, 27 Aug 2023 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Aug 2023 06:13 PM IST
सार

Bihar Police: जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने पुश्तैनी जमीन हड़पने के लिए एक परिवार पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dabangs wanted to grab ancestral land in Jamui; 3 members of family were injured with a sword for opposing
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में जमीन विवाद को लेकर रविवार को गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को तलवार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल ले गए। लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टर ने घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव का है। घायलों की पहचान मगही गांव निवासी मनोज यादव (35), उसकी पत्नी रीता देवी (32) और उसकी भाभी मंजू देवी (40) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मनोज यादव की पुश्तैनी जमीन को पड़ोस के ही दबंग प्रवृत्ति की ठकुरी यादव और प्रेम यादव हड़पना चाहते हैं। इसी मंसूबे से रविवार को ठकुरी यादव और प्रेम यादव उस जमीन पर जबरन जुताई करने लगे।
विज्ञापन


उसका विरोध करने पर ठकुरी यादव, प्रेम यादव, जमुना यादव, जलंधर यादव सहित आधा दर्जन लोग तलवार, भुजाली और लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। फिर मनोज यादव पर हमला कर दिया। इस दौरान मनोज को बचाने पहुंची उसकी पत्नी रीता देवी और भाभी मंजू देवी को भी दबंगों ने तेजधार हथियार मारकर घायल कर दिया। उसके बाद सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर शंकर कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई, जिसके बाद लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इधर, थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है। उसमें एक पक्ष से तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। आवेदन दिए जाने के बाद पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed