{"_id":"63e0b6e3123479600b5cee33","slug":"cylinder-explodes-killed-person-in-patna-street-reverberated-with-the-blast-in-kadamkuan-injured-sent-pmch-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना में सिलेंडर फटा, परिवार के पांच घायल; कारीगर गंभीर, धमाका सुन पड़ोसी की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना में सिलेंडर फटा, परिवार के पांच घायल; कारीगर गंभीर, धमाका सुन पड़ोसी की हार्ट अटैक से मौत
Mon, 06 Feb 2023 01:44 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:44 PM IST
सार
Cylinder Blast in Patna : पटना में रविवार की रात सिलेंडर के धमाके से नाला रोड पेट्रोल पंप के आसपास का बड़ा हिस्सा हिल गया। धमाके की आवाज सुनकर एक की मौत हो गई। चार घायलों में एक की हालत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
इसी चूल्हे में गैस सिलेंडर लगाते समय हुआ था विस्फोट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में रविवार रात सिलेंडर के धमाके से कदमकुआं का बड़ा हिस्सा हिल गया। धमाके की गूंज इसलिए भी ज्यादा थी, क्योंकि एक संकरी गली में ब्लास्ट हुआ। इस धमाके की आवाज सुनकर बलग में रहने वाले एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सिलेंडर फटने से लगी आग और चोट में चार घायलों को PMCH में भर्ती कराया गया है। घटना नाला रोड पेट्रोल पंप से सटी अमरूदी गली में हुई। धमाके के कारण पेट्रोल पंप के कर्मी भी डर गए थे। नया सिलेंडर लगाते समय रेग्लुटर सेट नहीं हो रहा था और इसी दौरान माचिस जलाए जाने से आग लग गई और बुझाने के क्रम में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
छह साल का बच्चा समेत परिवार के 5 घायल, कारीगर गंभीर
जिस घर में विस्फोट हुआ, वहां 'अमर उजाला' टीम को उमाशंकर मिले, उन्होंने कहा कि वह काम से लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उमाशंकर ने बताया कि उनके परिवार के पांच लोग घायल हैं- माता, पिता, भाभी और भतीजा-भतीजी। घटना में इस परिवार के 55 साल के शिवनारायण यादव को पैर और 45 साल की आशा देवी को सिर, पैर, हाथ व चेहरा जला है। यह दो ज्यादा घायल हैं। 25 साल की रेणु देवी के अलावा रौनक (8) और पलक (6) भी घायल हैं। कारीगर मोनू उर्फ मुन्ना की स्थिति नाजुक है। बाहर मिलीं पड़ोसी शोभा ने बताया कि उनके घर में नया सिलेंडर लग नहीं रहा था। उसे ठीक करने के लिए कारीगर आया हुआ था। वह रेग्युलेटर सेट ही कर रहा था कि किसी ने माचिस जला दिया। इसके कारण अचानक आग लग गई और फिर विस्फोट हो गया। पड़ोस में रहने वाली पूजा ने बताया कि "धमाका इतना जबरदस्त था कि उनके घर में सबकुछ हिल गया। सामान सारा गिर गया। पिता गणेश पासवान को इसी आवाज के कारण हार्ट अटैक हो गया और वह चल बसे।"
विज्ञापन