{"_id":"60ba1c5d8ebc3e59ab431d0e","slug":"cycle-girl-priyanka-gandhi-spoke-to-jyoti-of-bihar-on-phone-promised-to-bear-the-cost-of-studies-and-other-expenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल गर्ल: बिहार की ज्योति से प्रियंका गांधी ने की फोन पर बात, पढ़ाई का खर्च उठाने का किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल गर्ल: बिहार की ज्योति से प्रियंका गांधी ने की फोन पर बात, पढ़ाई का खर्च उठाने का किया वादा
Fri, 04 Jun 2021 05:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 04 Jun 2021 05:58 PM IST
सार
दरभंगा की साइकिल गर्ल ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान की मौत हो गई है। पिछले साल 13 साल की ज्योति लॉकडाउन के दौरान अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर गुड़गांव से दरभंगा लेकर आई थी।
विज्ञापन
साइकिल गर्ल ज्योति पासवान, फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार की साइकिल गर्ल ज्योति कुमारी एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उससे फोन पर चर्चा की। प्रियंका ने उसे पढ़ाई व अन्य मदद का आश्वासन दिया। ज्योति कुमारी हाल ही में अपने पिता को कोरोना के चलते खो चुकी है। वह पिछले साल उन्हें लॉकडाउन के दौरान गुड़गांव से साइकिल पर दरभंगा लेकर आई थी।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को बिहार के दरभंगा की 'साइकिल गर्ल' ज्योति कुमारी से फोन पर बात की। प्रियंका ने ज्योति के पिता की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी से फोन पर बात करने के बाद ज्योति कुमारी ने बताया, 'प्रियंका दीदी ने मुझे चिंता नहीं करने के लिए कहा और मैं अपनी पढ़ाई जारी रख सकूंगी।' ज्योति ने कहा कि कांग्रेस नेता ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह अपने शैक्षिक और अन्य खर्चों को वहन करेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के साथ हुई बातचीत के बारे में बताते हुए, ज्योति ने बताया कि प्रियंका ने पूछा कि मेरे पिता का निधन कैसे हुआ और मैंने उससे कहा कि मेरे पिता इस लॉकडाउन में यहां आए और मर गए। मुझे चिंता न करने के लिए कहा क्योंकि वह मेरी शिक्षा और अन्य खर्चों को वहन करेंगी। प्रियंका गांधी ने मुझे मदद का आश्वासन दिया। मुझे मेरे भाइयों और एक बहन की चिंता है।
बता दें, पिछले साल देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कोई साधन नहीं मिलने पर ज्योति कुमारी अपने पिता मोहन पासवान को गुड़गांव से साइकिल से दरभंगा लेकर आ गई थी। उसकी हिम्मत के चर्चे पूरी दुनिया में हुए थे।