फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CSP operator kidnapped in Bettiah, ransom of 15 lakh also demanded; Was going to withdraw cash from the bank

Bihar News: बेतिया में सीएसपी संचालक का अपहरण, 15 लाख की फिरौती भी मांगी; बैंक से कैश निकासी के लिए जा रहा था

Thu, 30 Nov 2023 03:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 30 Nov 2023 03:07 PM IST
सार

सीएसपी संचालक बुधवार सुबह 10 बजे वह अपने घर से सीएसपी संचालित करने के लिए निकला था। दोपहर 2 बजे वह सीएसपी बंद कर 7 किमी दूरी तय कर पैसा निकासी के लिए मेन ब्रांच बगहा के लिए निकला। बगहा जाने के बाद वह घर नहीं लौटा।

विज्ञापन
CSP operator kidnapped in Bettiah, ransom of 15 lakh also demanded; Was going to withdraw cash from the bank
सीएसपी संचालक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में सीएसपी संचालक का अपहरण हुआ है। अपराधियों ने छोड़ने के एवज में 15 लाख की फिरौती मांगी गई है। बताया जाता है कि फिरौती उसके दोस्त के नंबर पर मैसेज कर अपह्रत के ही मोबाइल से मांगी गई है। रेलवे स्टेशन के सामने खेत में अपहृत की बाइक मिली है। अपह्रत सीएसपी संचालक की पहचान बगहा के पटखौली ओपी के बरवल निवासी राजकुमार के रूप में की गई हैं। वह सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक बुधवार सुबह 10 बजे वह अपने घर से सीएसपी संचालित करने के लिए निकला था। घर से सीएसपी की दूरी 500 मीटर है। दोपहर 2 बजे वह सीएसपी बंद कर 7 किमी दूरी तय कर पैसा निकासी के लिए मेन ब्रांच बगहा के लिए निकला। बगहा जाने के बाद वह घर नहीं लौटा। उसके दोस्त के पास फिरौती का मैसेज आया। फिरौती 15 लाख रुपए कि मांगी गई है।
विज्ञापन

मैसेज पीड़ित सीएसपी संचालक के मोबाइल से ही अपराधियों ने किया है। वही पीड़ित की बाइक रेलवे स्टेशन के सामने गन्ने के खेत के पास मिली है। सीएसपी संचालक पटखौली ओपी के बरवल निवासी राजकुमार हैं। जो सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि पैसा निकासी के बाद उसका अपहरण हुआ है या पैसा निकासी से पहले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने अपहरण की पुष्टि की है
मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस की विशेष टीम को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है। दूसरी तरफ छापेमारी भी की जा रही है। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने अपहरण की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले भी राजकुमार का एक मामला सामने आया था। जिसमें राजकुमार ने लूट मामले में FIR दर्ज कराई थी।


दोस्त के फोन पर आया फिरौती का मैसेज
इधर, राजकुमार की मां चंद्रावती देवी ने कहा कि लड़का सीएसपी पर था। वहीं से वह बगहा गया था। इसके बाद गायब हो गया। मां ने आरोप लगाया है कि किसी ने फोन कर बुलाया होगा। बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने कहा कि राजकुमार के पिता किशोर प्रसाद ने थाना में अपहरण का आवेदन दिया है। जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लड़के के पिता ने कहा कि अपहरण के बाद राकेश के मित्र रोशन के व्हाट्सएप पर फिरौती का मैसेज आया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed