फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CSBC Bihar constable recruitment more than two hundred job aspirant held for imprisonment for forgery in PET Exam

CSBC बिहार पुलिस सिपाही भर्ती: आवेदकों ने पीईटी में अपनी जगह भेजे दूसरे युवक, 200 गिरफ्तार

Sat, 12 Dec 2020 01:06 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 12 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
CSBC Bihar constable recruitment more than two hundred job aspirant held for imprisonment for forgery in PET Exam
बिहार पुलिस कांस्टेबल - फोटो : social media
बिहार पुलिस की भर्ती की फिजिकल एलिजिबिल्टी टेस्ट (पीईटी) में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक कुल 200 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, बिहार सरकार ने पुलिस मे 11,880 सिपाहियों की वैकेंसी भरने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया था। इस वैकेंसी की भर्ती के लिए बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ने 12 जनवरी से 8 मार्च 2020 तक लिखित परीक्षा कराई थी। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में करीब 10 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट पास हुए थे। इनमे से करीब 60 हज़ार अभ्यर्थियों को फिजिकल एलिजिबिल्टी टेस्ट के लिए सफल घोषित किया गया था, जिनकी पीईटी 7 दिसंबर से 30 जनवरी तक होनी थी। 
विज्ञापन

पांच दिन में 200 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जा रही बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पीईटी एग्जाम में पिछले पांच दिनों में करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि गुरुवार को पीईटी में अपनी जगह दूसरे को खड़ा करने में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार लिए गए सभी आरोपियों को 2-5 लाख रुपये प्रति पोस्ट दिए गए थे। 
विज्ञापन

स्क्रीनिंग टेस्ट में पास नहीं होंगे फर्जी अभ्यर्थी

इस संबंध में सीएसबीसी के एक सीनियर ने कहा है कि फर्जीवाड़ा करके कोई भी अभ्यर्थी स्क्रीनिंग टेस्ट पास नहीं कर पाएगा, क्योंकि अभ्यर्थियों की पहचान और उनके दस्तावेजों की जांच बहुत सावधानीपूर्वक की जा रही है। फिलहाल, पुलिस अपनी जगह पर दूसरे लोगों को खड़ा करने वालों से पूछताछ कर रही है। अभी इस मामले में और गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed