फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Criminals opened fire on a man returning home after closing his shop in Siwan; seriously injured

Bihar Crime: दुकान बंद कर घर लौट रहे शख्स पर अपराधियों ने की गोलीबारी; गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Tue, 12 Sep 2023 12:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Sep 2023 12:49 PM IST
सार

Bihar Police: सीवान में अपनी दुकान से घर लौट रहे दुकानदार पर रास्ते में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Criminals opened fire on a man returning home after closing his shop in Siwan; seriously injured
अस्पताल में भर्ती घायल दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर एक दुकानदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह मामला मैरवा थाना क्षेत्र का है। जहां मैरवा धाम पर अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार पर बदमाशों ने घेरकर गोलीबारी कर दी। इसके बाद घायल को स्थानीयों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव के रहने वाले व्यक्ति की मैरवा धाम पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दुकानदार बीती देर रात करीब 10:15 पर अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी उसके गांव के पास ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों ने घायल दुकानदार को मैरवा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घायल की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी नितेश सिंह (24) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई। घायल नितेश को एक गोली सीने में लगी। उसने भागने का प्रयास किया जिसमें एक गोली पीठ पर लग गई। फिलहाल नितेश अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वहीं, घटना के बाद से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि गांव में किसी से दुश्मनी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर फर्द बयान लेकर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। मैरवा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायल के फर्द बयान पर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, घर वाले किसी भी दुश्मनी से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed