{"_id":"5fd14a658ebc3e3f7d1e19ce","slug":"criminals-looted-10-crores-rupees-in-darbhanga-bihar-police-remain-mute-spectators","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के दरभंगा में 10 करोड़ की लूट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के दरभंगा में 10 करोड़ की लूट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक
Thu, 10 Dec 2020 03:36 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 10 Dec 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में अपराध की समीक्षा बैठक की तैयारियों में जुटे ही थे कि दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने 10 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दे दिया। हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने सुबह दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के लाख मार्केट में धावा बोल दिया।
विज्ञापन
हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी के यहां अंधाधुंध फायरिंग की और लगभग 10 करोड़ के ज्वेलर्स और नकदी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि जहां लूट की घटना हुई है वहां से ठीक 200 मीटर की दूरी पर रोजाना एक पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती थी लेकिन घटना के वक्त वह गाड़ी वहां से नदारद थी।
विज्ञापन
दरभंगा के एसएसपी बाबूराम का कहना है कि वह इस मामले की जांच करेंगे कि क्या पुलिस कर्मियों की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। घटना के बाद मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को दरभंगा के लिए रवाना कर दिया गया साथ ही एसटीएफ की टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया।
विज्ञापन
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दरभंगा में सत्ता संरक्षित हथियारबंद अपराधी दिनदहाड़े भरे बाजार में कई राउंड फायरिंग कर 10 करोड़ का सोना लूट ले गए। चंद कदम दूर ही एस ऑफिस और भाजपा विधायक का आवास है। जवाब कौन देगा 30 साल पहले के सीएम या वर्तमान सीएम।