{"_id":"5ae6f5ba4f1c1b5f098b74fb","slug":"two-people-murdered-in-two-different-marriage-celebrations-in-bihar-s-bhojpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में दलित नाबालिग की हत्या, मंडप छोड़ दूल्हा दुल्हन भी भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में दलित नाबालिग की हत्या, मंडप छोड़ दूल्हा दुल्हन भी भागे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में दो अलग-अलग जगह आयोजित शादी समारोह में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। ये दोनों ही मामले भोजपुर के हैं। पहली घटना भोजपुर जिले के नवादा क्षेत्र की है।
विज्ञापन
यहां बारात में जब सभी लोग डांस कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने अचानक मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पांचवी में पढ़ने वाले एक दलित लड़के को डंडे, ईंट और पत्थर से बुरी तरह पीटा गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद जश्न का माहौल हिंसा में बदल गया। लोगों ने वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
हंगामे के चलते दूल्हा दुल्हन भी अपना जोड़ा खोलकर भाग गए। वहां मौजूद अन्य लोग भी जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागे। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कई बारातियों को पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा दूसरा मामला भोजपुर के कडारी रानीतालाब क्षेत्र का है। यहां दुबौली गांव में शादी समारोह के दौरान एक रिटायर्ड दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हत्या एक साजिश के तहत की गई थी। दो युवक हत्या को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। वहीं दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।