{"_id":"5ba1c529867a557f373dba66","slug":"jawan-shot-dead-while-celebrating-birthday-of-daughter-by-maoists-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के जन्मदिन की पार्टी से जवान को घसीटते हुए ले गए माओवादी, बेरहमी से की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के जन्मदिन की पार्टी से जवान को घसीटते हुए ले गए माओवादी, बेरहमी से की हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के जमुई जिले में सशस्त्र सेना बल के जवान की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जवान अपने मूल गांव पंदेठीका में छुट्टी पर आया था। घटना सोमवार की है। माओवादियों ने पहले जवान को उनके निवास से घसीटते हुए निकाला और फिर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक जवान का नाम सिकंदर यादव था और वह सश्स्त्र सीमा बल के 48वें बटालियन के जवान थे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए मंगलवार को एसचओ सुनील कुमार ने बताया कि सिकंदर अपने परिवार के साथ अपनी बेटी का चौथा जन्मदिन मना रहे थे। उसी वक्त उन्हें मारा गया।
विज्ञापन
सिकंदर को मारने से पहले दो माओवादी पुलिस की वर्दी में उनके घर आए। जैसे ही वह बाहर तक आते उससे पहले ही 20 अन्य नक्सल समर्थक आ गए और उनपर आक्रमण कर दिया और घसीटते हुए घर के बाहर ले गए। सिकंदर की उनके घर से कुछ दी दूरी पर कई बार गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
गांव वालों का कहना है कि माओवादियों के साथ कुछ महिलाएं भी थीं और सिकंदर को पुलिस को सूचना देने वाला कह रही थीं। नक्सली जोर-जोर से बोल रहे थे कि जवान को सजा दो। जवान की हत्या करने के बाद सभी पास के जंगल में भाग गए।