फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ED seized properties and cars of alleged naxal Musafir Sahni and Anil Ram in north Bihar

बिहार : ईडी ने की कथित नक्सल मुसाफिर साहनी और अनिल राम की संपत्ति जब्त

Sat, 01 Dec 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 01 Dec 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
ED seized properties and cars of alleged naxal Musafir Sahni and Anil Ram in north Bihar
नक्सली, प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने उत्तर बिहार में कथित नक्सल मुसाफिर साहनी और अनिल राम की कई संपत्तियों और कारों को जब्त किया है। अभियुक्तों की जब्त संपत्तियां मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में हैं जिनको जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ मनी लॉंडरिंग अधिनियम (पीएमएलए) की रोकथाम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले ईडी ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बिहार-झारखंड कमेटी प्रमुख संदीप यादव के तीन ठिकानों पर छापेमारी करसंपत्ति सील कर दी थी। ईडी ने औरंगाबाद जिला मुख्यालय पर टिकरी रोड स्थित दो और गया जिले के बांकेबाजार थाना मुख्यालय में उसके भाई के नाम की संपत्ति सील की है। 
विज्ञापन

संदीप गया जिले के लुटुआ थाना अंतर्गत बाबू रामडीह का रहने वाला है। 

संदीप ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी। संदीप यादव भाकपा माओवादी संगठन में प्रमुख स्थान रखता है। 18 जुलाई 2017 को औरंगाबाद-गया की सीमा पर डुमरी नाला के पास सर्च अभियान के लिए निकली कोबरा की टीम से नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों के सीरियल ब्लास्ट व गोलीबारी में 10 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना को संदीप के नेतृत्व में हुई सबसे बड़ी कार्रवाई माना गया है। नक्सली वारदातों में जिले में संदीप यादव पर 64 केस दर्ज हैं।यह पहली बार है जब किसी जांच एजेंसी ने नक्सलियों के लीडर की प्रॉपर्टी पर कब्जा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed