फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A professor and a youth shot by criminals in Hajipur, Bihar

बिहार के वैशाली में सहरसा निवासी प्रोफेसर व उसके भतीजे को मारी गोली, भतीजे की मौत 

Wed, 16 Jan 2019 07:04 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, हाजीपुर
भाषा, हाजीपुर Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 16 Jan 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
A professor and a youth shot by criminals in Hajipur, Bihar
डेमो - फोटो : डेमो

बिहार के वैशाली जिले में बुधवार को अपराधियों ने एक प्रोफेसर सहित दो लोगों पर गोलीबारी की जिसमें से एक की इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र की है। मड़ई चौक के पास दो बाइक पर सवाल चार अपराधियों ने गोली मार दी। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मरने वाले की पहचान 21 वर्षीय अंगद कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि अंगद अपने चाचा और स्थानीय महिला कालेज में प्रोफेसर अनिल कुमार के साथ एक रिक्शा पर सवार होकर जा रहे थे तभी मड़ई चौक के पास बदमाशों ने उनपर गोलीबारी कर दी ।
विज्ञापन


छोटी यूसुफपुर में किराए के एक मकान में रह रहे अनिल और उनके भतीजे अंगद अपने पैतृक जिला सहरसा से आज सुबह ही लौटे थे और हाजीपुर रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन से उतरने के बाद एक रिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों ने उन्हें रास्ते में लूटने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर उनपर गोलीबारी करते हुए अपराधी फरार हो गए। अनिल को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed