फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Crazy youth absconded after misbehaving lady health worker in Sadar Hospital Jamui, incident captured in CCTV

Jamui: सदर अस्पताल परिसर में महिला स्वास्थ्य कर्मी से गंदी हरकत कर फरार हुआ सनकी युवक, घटना CCTV में कैद

Mon, 13 Mar 2023 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Mar 2023 07:03 PM IST
सार

जमुई जिले के सदर अस्पताल परिसर में एक स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक सनकी युवक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Crazy youth absconded after misbehaving lady health worker in Sadar Hospital Jamui, incident captured in CCTV
सदर अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ सनकी युवक ने की गंदी हरकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के सदर अस्पताल परिसर में एक स्वास्थ्य कर्मी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। उसी दौरान एक सनकी युवक अस्पताल परिसर की बाउंड्री फांदकर आया और महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। हालांकि सदर अस्पताल में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, सनकी युवक की यह हरकत सदर अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इस घटना को लेकर टाउन थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस आरोपी युवक की पहचान करने को लेकर सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


घटना के बारे में थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित स्वास्थ्य कर्मी ने थाने में आवेदन दिया है। उसके आधार पर आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ऐसी गंदी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed