{"_id":"602cb4b643a5e25c4e107644","slug":"cowin-gliches-continue-in-many-states-which-hamper-vaccination-programme-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविन एप में तकनीकी दिक्कतें जारी, बिहार में टीकाकरण अभियान में आई बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविन एप में तकनीकी दिक्कतें जारी, बिहार में टीकाकरण अभियान में आई बाधा
Wed, 17 Feb 2021 11:46 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
बिहार में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की योजना और ट्रैकिंग के लिए बनाई गए कोविन मोबाइल एप में तकनीकी दिक्कतें लगातार दर्ज की जा रही हैं। एक स्वास्थ्य कर्मी ने कोरोना की पहली डोज ली लेकिन 28 दिन पूरे होने से पहले ही सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी के पास दूसरी डोज के लिए चिन्हित किया गया।
विज्ञापन
इस स्वास्थ्य कर्मी को इंदिरा गांधी मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट में कोरोना की डोज दी गई थीं। इस इंस्टिट्यूट के संजय कुमार का कहना है कि हमने स्वास्थ्य कर्मी का डाटा चेक किया तो पता चला कि अभी इन्हें 28 दिन पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसी कई शिकायतें मिली हैं कि कई लाभार्थी पात्रों को एसएमएस के जरिए अग्रिम सूचना नहीं मिली है। उन्होंने आगे बताया कि हमने अब संबंधित लोगों को लाभार्थियों को कॉल करने के लिए बोला है। उन्होंने कहा कि तकनीकी मुद्दों की वजह से कम लोगों को टीका लगा है।
विज्ञापन