फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Covid infected woman allegedly gangraped dies in private hospital in patna

शर्मनाक: पटना के निजी अस्पताल में 'गैंगरेप' की शिकार महिला की मौत, प्रबंधन ने झूठे बताए सारे आरोप

Fri, 21 May 2021 11:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 May 2021 11:20 AM IST
सार

बिहार की राजधानी पटना में कोरोना से जंग लड़ रही महिला के साथ गैंगरेप के बाद मौत का मामला सामने आया है। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला के साथ तीन कर्मचारियों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरा शहर उबल रहा है। 

विज्ञापन
Covid infected woman allegedly gangraped dies in private hospital in patna
पारस अस्पताल, पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के निजी अस्पताल के आईसीयू में कोरोना संक्रमित महिला से कथित तौर पर गैंगरेप के बाद मौत हो गई। 19 मई को इलाज के दौरान गैंगरेप की शिकार हुई महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के तीन कर्मचारी पर गैंगरेप करने का आरोप है। घटना के बाद शहर में बवाल मच गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने हाथों में कागज पर लिखे स्टॉप रेप कल्चर, नो रेप जैसे पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


महिला की बेटी ने सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो
दरअसल, पटना के पारस अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रही 45 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में उसका इलाज आईसीयू में चल रहा था। महिला 6 मई को कोरोना पॉजिटिव हुई थी। स्थिति बिगड़ने पर उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 मई की रात महिला से कथित गैंगरेप किया गया। मृतक महिला की बेटी ने दावा किया कि उसकी मां को 15 मई को यहां भर्ती कराया गया था। उसके अगले दिन वार्ड में तीन कर्मचारियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। जब आईसीयू में भर्ती मां से मिलने बेटी पहुंची तो पीड़िता ने लड़खड़ाती जबान से आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसके होश उड़ गए। बेटी ने पीड़ित मां के बयान का वीडियो फेसबुक पर डाल दिया, इसके बाद अस्पताल प्रबंधन समेत पूरे शहर में खलबली मच गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू में भर्ती 25 मरीजों के परिजन और स्टाफ से होगी पूछताछ
 हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पटना के शास्त्रीनगर थाने की पुलिस गुरुवार को पड़ताल के लिए अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आईसीयू के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।  इस दौरान आईसीयू में 25 मरीज भर्ती थे, साथ ही 10 स्टाफ ड्यूटी पर तैनात थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। शास्त्रीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मरीजों के परिजनों और अस्पताल के मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा
वहीं अस्पताल प्रबंधन इस तरह की वारदात को बेबुनियाद और झूठा करार दिया है। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।  अस्पताल में किसी मरीज के साथ ऐसी घिनौनी हरकत नहीं की जाती है। यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है। 

परिजन को 54 लाख रुपये मिलेंगे- मंत्री
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि पारस अस्पताल में कोरोना से मृतक महिला आंगनबाड़ी में सेविका थी। उस सेविका की बेटी ने अस्पताल में अपनी मां के साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया। वहीं विभाग ने मृतक के परिजन को  4 लाख रुपये तुरूंत देने का आदेश जारी किया है। साथ ही विभाग ने केंद्र सरकार से 50 लाख की राशि दिलाने की सिफारिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed