{"_id":"64240718cb4711f4860348f5","slug":"country-liquor-was-being-made-in-the-crematorium-in-muzaffarpur-police-raided-and-caught-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : लोगों को लग रहा था श्मशान में रातभर शव जल रहे, मगर चिता की आग दिखा यह बनाते थे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : लोगों को लग रहा था श्मशान में रातभर शव जल रहे, मगर चिता की आग दिखा यह बनाते थे तस्कर
Wed, 29 Mar 2023 03:08 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 29 Mar 2023 03:08 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर में देसी शराब की भट्ठी (मिनी फैक्ट्री) का भंडाफोड़ हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह भट्ठी श्मशान में चल रही थी। शराब तस्कर कई महीने से यहां शराब की भट्ठी चला रहे थे। इतना ही नहीं किसी को शक न हो, इसके लिए शराब तस्कर अर्थी पर कफन से ढंककर गैस चूल्हा, सिलिंडर और अन्य सामान लेकर पहुंचते थे।
विज्ञापन
देसी शराब बनाने के सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में देसी शराब की भट्ठी (मिनी फैक्ट्री) का भंडाफोड़ हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह भट्ठी श्मशान में चल रही थी। शराब तस्कर कई महीने से यहां शराब की भट्ठी चला रहे थे। इतना ही नहीं किसी को शक नहीं हो, इसके लिए शराब तस्कर अर्थी पर कफन से ढंक कर गैस चूल्हा, सिलिंडर और अन्य सामान लेकर पहुंचते थे। इसके बाद शव जलाने की बात कहकर देसी शराब का निर्माण करते थे। कई माह तक तो किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
10 लीटर देसी शराब जब्त
बुधवार अहले सुबह ग्रामीणों को श्मशान में देसी शराब के निर्माण की जानकारी मिली। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दिया। पुलिस आई तो दंग रह गई। पुलिस ने देखा कि श्मशान में जहां लाश जल रही थी वहीं पर देसी शराब की भट्ठी भी जल रही थी। इधर, पुलिस को आता देख शराब तस्कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दो गैस सिलिंडर, गैस चुल्हा, स्टीम बर्तन, पाइप और जावा घोल जब्त कर लिया। पुलिस ने 10 लीटर शराब भी बरामद की।
विज्ञापन
तस्करों की तलाश में छापेमारी
सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र के अनुसार, आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे श्मशान में शराब निर्माण की सूचना मिली थी। सूचना पर श्मशान में दलबल के साथ छापेमारी की गई। इसमें 10 लीटर देसी शराब जब्त की गई। कुछ शराब तस्करों को चिह्नित किया गया है। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। तस्करों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और तस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इस इलाके में देसी शराब की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। कई बार तो लोग इसका सेवन कर बीमार भी पड़ जाते हैं। पुलिस से अपील है कि शराब के खिलाफ लगातार सघन जांच अभियान चलाई जाए।
विज्ञापन