फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Several dead bodies found floating in Ganga in Buxar district of Bihar

बिहार: बक्सर जिले में गंगा नदी में उतराते दिखे 12 शव, जानिए पूरा मामला

Mon, 10 May 2021 06:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 10 May 2021 06:36 PM IST
सार

बिहार के बक्सर जिले में गंगा नदी में कुछ शव उतराते पाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि ये शव उत्तर प्रदेश के वाराणसी या प्रयागराज के हैं। 

विज्ञापन
Several dead bodies found floating in Ganga in Buxar district of Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

बिहार के बक्सर जिले में गंगा नदी में कुछ शव उतराते देखे गए। जिले के सीडीओ (उप मंडल अधिकारी) केके उपाध्याय ने कहा कि गंगा नदी में 10-12 शव उतराते देखे गए थे। ऐसा लगता है कि ये शव पांच-सात दिन से नदी में हैं। हमारे यहां शव को नदी में बहाने की प्रथा नहीं है हम अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहे हैं।

विज्ञापन


एसडीओ उपाध्याय ने कहा कि यह जांच का विषय है कि ये शव कहां से आए। उन्होंने अंदेशा जताया कि ये शव वाराणसी प्रयागराज या किसी अन्य स्थान से आए हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम घाट के आसपास के इलाकों के पास तैनात अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट कर रहे हैं कि ऐसा दोबारा न हो।
विज्ञापन

 
बता दें कि गंगा नदी में बड़ी संख्या में शवों को देखे जाने के बाद आस-पास के इलाकों में भय का माहौल बन गया है। कोरोना वायरस की गंभीर दूसरी लहर के समय में इस घटना ने इलाके में हालात और चिंताजनक बना दिए हैं। लोगों को डर सता रहा है कि इन शवों से इलाके में कहीं कोरोना वायरस संक्रमण न फैल जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed