{"_id":"60723b8b90b59819b01c2c07","slug":"coronavirus-mask-investigation-campaign-started-in-bihar-to-prevent-increased-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए बिहार में चलाया गया मास्क जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए बिहार में चलाया गया मास्क जांच अभियान
Sun, 11 Apr 2021 05:28 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Apr 2021 05:28 AM IST
सार
- वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि खुद के साथ सभी यात्रियों को मास्क लगवाना सुनिश्चित करें
- मुंबई से स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही कोरोना जांच की व्यवस्था की
- कोरोना पॉजिटिव होने पर आइसोलेशन सेंटर में भेजने की की व्यवस्था है
विज्ञापन
कोरोना वारयरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए राज्य के सभी जिलों में सार्वजनिक परिवहन में मास्क जांच अभियान चलाया गया। राजधानी में जगह जगह पर ऑटो टैक्सी बस की जांच की गई। इस दौरान बिना मास्क लगाए सफर करने वाले यात्रियों से मास्क लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन
वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि खुद के साथ सभी यात्रियों को मास्क लगवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही क्षमता से आधे सीट पर ही यात्रियों को लेकर चलने का निर्देश दिया गया। वहीं मुंबई से स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। कोरोना पॉजिटिव होने पर आइसोलेशन सेंटर में भेजने की की व्यवस्था है।
विज्ञापन
शनिवार को परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में सफर के दौरान सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है । इसके साथ ही सार्वजनिक यात्री वाहनों में 50 प्रतिशत से अधिक यात्रियों के परिवहन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों से यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलों में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। सभी जिलों में डीटीओ, एमवीआई और ईएसआई द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया।