{"_id":"5e8049548ebc3e769666ffb0","slug":"coronavirus-in-bihar-update-news-number-of-positive-cases-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कोरोनो वायरस संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि, संख्या बढ़कर 11 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कोरोनो वायरस संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि, संख्या बढ़कर 11 हुई
Sun, 29 Mar 2020 03:23 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 29 Mar 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के कोहराम से देश के में भी अब त्राहिमाम की स्थिति बन रही है। देश के 27 राज्य इससे प्रभावित हैं। वहीं बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक 11 मरीजों में पांच पटना के, तीन मुंगेर के और नांलदा, सीवान और लखीसराय के एक-एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
Number of #COVID19 positive cases in Bihar rises to 11 (5 in Patna, 3 in Munger, and 1 each in Nalanda, Siwan & Lakhisarai): Bihar Health Department pic.twitter.com/StZ35jMih2
— ANI (@ANI) March 29, 2020
विज्ञापन
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य मामले की रविवार को पुष्टि होने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। इसमें मुंगेर निवासी वह मरीज भी शामिल है, जिसकी 21 मार्च को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉ रागिनी मिश्र ने रविवार को बताया कि मुंगेर निवासी मृतक के संपर्क में आई उसकी एक अन्य 30 वर्षीय महिला रिश्तेदार भी संक्रमित पाई गई है। लखीसराय जिला निवासी इस महिला का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में जारी है। गौरतलब है कि कतर से लौटे संक्रमित मुंगेर निवासी को इलाज के लिए पहले पटना के बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां 21 मार्च को उसकी मौत हो गई थी।
पटना जिला प्रशासन ने इस निजी अस्पताल को सील करने के साथ वहां के सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों को पृथक रहने का आदेश दिया था। इससे पहले मृतक के संपर्क में आए निजी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय सहित दो कर्मचारी और एक अन्य महिला संक्रमित पाए गए थे।
मृतक के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे, जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें मृतक की एक महिला रिश्तेदार और एक बच्चे सहित अब तक छह संक्रमित पाए गए हैं।
रागिनी ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 670 से अधिक संदिग्धों के नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 11 पुष्ट मामले सामने आए हैं। बिहार में विदेश से आए सभी लोगों की प्राथमिकता के आधार पर जांच रविवार से शुरू कर दी गई है। ऐसे लोगों की जिला वार पहचान पहले ही कर ली गयी है।