फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   corona virus cases in patna bihar rabri devi lashed out on cm nitish kumar due to jdu mla wife died lack of ventilator

बिहार: वेंटिलेटर नहीं मिलने से जदयू विधायक की पत्नी की मौत, राबड़ी बोलीं- शर्म करो नीतीश कुमार

Fri, 21 May 2021 12:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 21 May 2021 12:26 PM IST
सार

वेंटिलेटर की कमी की वजह से जदयू विधायक अचमित ऋषिदेव की पत्नी मंजूला देवी की मौत हो गई। इसके बाद राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
corona virus cases in patna bihar rabri devi lashed out on cm nitish kumar due to jdu mla wife died lack of ventilator
राबड़ी देवी और नीतीश कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के अररिया जिले से जदयू विधायक अचमित ऋषिदेव की पत्नी मंजूला देवी का कोरोना से निधन हो गया। मंजूला कोरोना से संक्रमित थीं और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें समय पर वेंटिलेटर नहीं मिल सका, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इसके बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


आर्थिक स्थिति ठीक होने के बाद विधायक अपनी पत्नी को नहीं बचा सके। अब चरमराए स्वास्थ्य विभाग को देखते हुए राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट पर कहा कि भाजपाई नीतीश कुमार को इस पर बोलना चाहिए कि नहीं बोलना चाहिए? इसका दोषी भी आज से 30 बरस पूर्व के आपके द्वारा दुष्प्रचारित कथित जंगलराज को बता दीजिए। आपने तो पहले के सभी पीएचसी बंद करा दिए। शर्म करो।
विज्ञापन


वेंटिलेटर तो हैं लेकिन चलाने वाला कोई नहीं
बता दें कि अररिया के जिला अस्पताल में छह वेंटिलेटर हैं लेकिन इसे चलाने वाला कोई नहीं है। विधायक की पत्नी के साथ-साथ ऐसे कई लोग हैं, जो समय पर वेंटिलेटर ना मिलने की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठे। मंजूला देवी के घरवालों ने बताया कि वो पिछले आठ दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की माने तो मंगलवार को मंजूला देवी का हालात गंभीर हो गई थी। इसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित डॉ. सुदर्शन झा को दिखाया गया और उन्होंने तुरंत वेंटिलेटर पर शिफ्त करने को कहा। इसके बाद मंजूला देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां वेंटिलेटर तो थे लेकिन उसे चलाने वाला कोई नहीं था। 


रास्त में ही हो गई विधायक की पत्नी की मौत
इसके बाद आनन फानन में मंजूला देवी को मुरलीगंज स्थित एक अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अपनी पत्नी की मौत के बाद विधायक अचमित बेहद दुखी हैं। उनके जानने-पहचानने वाले लोग उनको सांत्वना दे रहे हैं। विधायक ने बताया कि मंजूला देवी समाजसेवी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed