फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona test in Bihar mandatory for those visiting during Diwali, Chhath festivals, Quarantine in bihar immediately

बिहार में सख्ती: बाहर से आने वाले यात्रियों की होगी कोरोना जांच, संक्रमित मिलने पर किए जाएंगे क्वारंटीन

Tue, 26 Oct 2021 08:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Oct 2021 08:17 AM IST
सार

बिहार सरकार ने दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान दूसरे राज्यों से आने यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। अगर जांच में कोई भी यात्री संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन
Corona test in Bihar mandatory for those visiting during Diwali, Chhath festivals, Quarantine in bihar immediately
बिहार में कोरोना टेस्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार सरकार ने दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान दूसरे राज्यों से आने यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। अगर जांच में कोई भी यात्री संक्रमित पाया जाता है तो उसे क्वारंटीन किया जाएगा। रैंडम जांच की व्यवस्था रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व राज्य के प्रवेश मार्ग स्थित चेकपोस्ट  पर की जाएगी। इसके अलावा बिहार पहुंचने वाले यात्री जो वैक्सीनेटेड नहीं होंगे तो सरकार उनके टीकाकरण की भी व्यवस्था करेगी। सरकार ने त्यौहारों के मौसम में और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

विज्ञापन


आरटीपीसीआर जांच के बाद क्वारंटीन
संक्रमित मिलने पर आरटीपीसीआर जांच भी कराई जाएगी। इसमें भी संक्रमित मिलने पर यात्रियों को तुरंत क्वारंटीन किया जाएगा। चिकित्सकों की सलाह पर संक्रमित को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया जाएगा। स्थिति गंभीर होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर नहीं होगी जांच
राज्य में दूसरे प्रदेशों से आने वालों की जांच के लिए तीन सौ से अधिक मेडिकल टीमें लगाई जाएंगी। एक टीम में एक एएनएम, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर व एक लैब टेक्नीशियन शामिल होंगे। यात्रियों द्वारा 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाने पर उनकी जांच नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 नवंबर तक चलेगा जांच अभियान
त्यौहार के मौसम को देखते हुए कोरोना जांच अबियान 20 नवंबर तक चलेगा।  राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी यात्री को आरटीपीसीआर जांच को लेकर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed