फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona patient commits suicide in Patna AIIMS

बिहार: पटना एम्स में कोरोना मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, डॉक्टर की भी हुई मौत

Thu, 27 May 2021 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 May 2021 04:36 PM IST
सार

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। बीते दिन पटना एम्स में एक मरीज ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वहीं एक कोरोना संक्रमित एक डॉक्टर की भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Corona patient commits suicide in Patna AIIMS
पटना एम्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Facebook/Bihar

विस्तार

 पटना स्थित एम्स में एक कोरोना मरीज ने खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी अनुसार बेगूसराय जिले के चिरतौला गांव के रहने वाले 57 साल के रामचंद्र शाह ने एम्स के पांचवी मंजिल के बाथरूम से छलांग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक को 2 मई को एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन मरीज की हालत में सुधार नहीं था।
विज्ञापन


18 मई को एम्स में हुआ था भर्ती
बुधवार की शाम पांच बजे उसने छत से कूदकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मृतक बंगलुरु स्थित राइस मिल में लेबर कांट्रेक्टर था। 2 मई को वो बेंगलुरु से अपने पैतृक गांव वापस आया था। 12 मई को कोरोना का लक्षण दिखने के बाद 18 मई को उसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन



मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर फुलवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इधर, घटना की जानकारी पाकर मृतक का बेटा गोपाल भी मौके पर पहुंचा. उसने बताया कि पिता जी ने आखिरी बार वीडियो कॉलिंग के दौरान हाथ हिलाकर कहा था कि अब वह इस दुनिया से जा रहे हैं। थानेदार राफिकुर रहमान ने बताया कि मरीज ने आत्महत्या की। मामले की जांच की जा रही है। शव का अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने तोड़ा दम
वहीं, 26 मई को एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर प्रदीप कुमार की कोरोना से मौत हो गई।  प्रदीप कुमार मूल रूप से बिहार के शिवहर जिला के कोल्लूहटिका गांव के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से वह कोरोना संक्रमित थे और आईसीयू में भर्ती थे, लेकिन बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed