फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona News Updates: Corona in Bihar: Two infected patients found in Patna; Health Department

Corona Alert: बिहार में कोरोना की वापसी, पटना में दो संक्रमित मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- अलर्ट रहें

Mon, 26 May 2025 04:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 May 2025 04:02 PM IST
सार

डॉक्टर कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच करवाने की सलाह दे रहे हैं। इधर, सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क जांच की व्यवस्था फिलहाल नहीं है। करीब एक साल से यह सुविधा बंद है। प्राइवेट अस्पतालों सुविधा है लेकिन जांच में करीब 1000 से 1500 रुपये तक लिए जा रहे।

विज्ञापन
Corona News Updates: Corona in Bihar: Two infected patients found in Patna; Health Department
कोरोना का खतरा - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में कोरोना ने 14 महीने बाद फिर से एंट्री मारी है। करीब 14 महीने बाद कोरोना के दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। दोनों मरीज पटना के बेली रोड स्थित एक बड़े अस्पताल में मिले हैं। दोनों अस्पताल में भर्ती हुए थे। एक मरीज ने तो पहले ही अपनी जांच करवा ली थी। इसमें वह कोविड संक्रमित पाए गए थे। वहीं दूसरे की पुष्टि अस्पताल में जांच के दौरान हुई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दोनों मरीजों में कोरोना के लक्षण दिखे थे। इन्हें सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। दोनों का इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन ने दोनों मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि की है। इधर, कोरोना की खबर से पटना ही नहीं बिहार में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन


पटना के इस इलाके में रहने वाले लोग ध्यान दें...
वरीय चिकित्सकों ने कहा कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पैनिक न हो। होम आइसोलेशन में रहें। आपके संपर्क में कौन-कौन लोग आएं हैं, उन्हें भी सतर्क रहने को कहें।कोविड संक्रमण को देखते हुए सतर्कता जरूर बरतें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। अगर आपके घर या आसपास कोई संक्रमित हो तो उसे होम आइसोलेट कर दें।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:   शादी में भोज खाने के बाद 30 लोग बीमार, अस्पताल जाना पड़ा; डॉक्टर बोले- फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कहा- हर हाल में बरतें सावधान
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों ने सावधान रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है। डॉक्टर लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा है। इधर, कई इलाकों में लोग अब तक मास्क नहीं लगा रहे हैं। वह लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। कई सदर अस्पताल में भी लोग बिना मास्क लगाए ही देखे जा रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह बिना मास्क लगाए घर से बिल्कुल नहीं निकले। लक्षण दिखे तो फौरन कोविड टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed