{"_id":"25c2f05d3051c404eb08fd5abf2b8bb5","slug":"congress-will-not-open-account-in-many-states-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई राज्यों में खाते तक नहीं खोल पाएगी कांग्रेस: मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई राज्यों में खाते तक नहीं खोल पाएगी कांग्रेस: मोदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 07 May 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के वाल्मिकी नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कई राज्यों में अपना खाता नहीं खोल पाएगी और अमेठी में भी उसकी हार तय है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा, "मैं देश को बचाने के लिए लड़ रहा हूं जबकि ये मुझे रोक रहे हैं।"
'नीच राजनीति' वाले बयान पर मोदी ने कहा कि, "कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गरीबों को अनाज बांटने से इंकार कर दिया। शराब बनाने के लिए अनाज 80 रुपये किलोग्राम बेचे गए, क्या यह नीच राजनीति नहीं है?"
विज्ञापन
यूपीए सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा, "हमारे जवानों का सर कलम कर दिया गया और हमारी सरकार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को चिकन बिरयानी खिलाती है, क्या यह नीच राजनीति नहीं है?"
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने चिपरिचित अंदाज में उन्होंने लोगों से संवाद बनाते हुए कांग्रेस पर शब्दों के तीर चलाए।