{"_id":"5e4e15a08ebc3ef26e65fbb8","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-picture-poster-on-reservation-in-patna-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे अवतार' बिहार में लगे राहुल गांधी के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे अवतार' बिहार में लगे राहुल गांधी के पोस्टर
Thu, 20 Feb 2020 10:44 AM IST
आसिम खान
एएनआई, पटना
एएनआई, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
बिहार में लगे राहुल गांधी के पोस्टर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्टर लगे हैं। पटना में लगे पोस्टर में पोस्टर में राहुल की फोटो से साथ लिखा है कि 'आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे अवतार'। यह पोस्टर कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Bihar: Poster with Congress leader Rahul Gandhi's picture and 'Aarakshan khatm nahi hone denge avtaar' written on it, put by party's local leaders, in Patna. pic.twitter.com/baV6MPCfKR
— ANI (@ANI) February 20, 2020विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि भाजपा संविधान से आरक्षण को हटाना चाहती है। भाजपा आरएसएस के डीएनए में आरक्षण का विरोध है। हम आरक्षण को खत्म नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी जी या मोहन भागवत भले ही कितने भी सपने देख लें, हम किसी भी हाल में आरक्षण समाप्त नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आरक्षण की विरोधी है। वो चाहते हैं कि एससी-एसटी समुदाय कभी आगे न बढ़े। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया था, ‘ये (सरकार) आरक्षण के खिलाफ है। ये किसी न किसी तरह से आरक्षण को संविधान से निकालना चाहते हैं। इनकी तरफ ऐसे प्रयास होते रहते हैं। ये चाहते हैं कि एससी-एसटी समुदाय आगे नहीं बढ़ें।’
कांग्रेस नेता ने कहा था कि अब फैसला आया कि आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है। यह सब उत्तराखंड की सरकार ने शीर्ष न्यायालय में कहा है। यह आरक्षण को निरस्त करने का भाजपा का तरीका है।